फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बरसात से शहर में मकान की छत गिरी तो दरियापुर में पेड़ गिरने से महिला की मौत

बरसात से शहर में मकान की छत गिरी तो दरियापुर में पेड़ गिरने से महिला की मौत

Wed, 21 Jun 2017 12:49 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
बरसात से शहर में मकान की छत गिरी तो दरियापुर में पेड़ गिरने से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
जिले में बीती रात हुई बारिश के चलते दरियापुर के पास आंधी के चलते पेड़ गिरने से बाइक से जा रही एक महिला की मौत हो गई। वहीं दूसरे मामले में फतेहाबाद शहर के शिव चौक के पास स्थित एक गली में तीन मंजिला इमारत की छत भरभरा कर नीचे गिर गई। गनीमत ये रही कि परिवार के लोग हादसे से चंद मिनट पहले ही बाहर निकले थे। बारिश के बाद जलभराव से लोगों को खासी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। सोमवार की देर रात से लेकर सुबह तक तकरीबन 17 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं आंधी के कारण घंटो बिजली सप्लाई भी बाधित रही। बिजली कर्मी मंगलवार सुबह कई जगह बिजली की तारें ठीक करते देखे गए।
सोमवार की रात तूफान के बाद शुरू हुई बारिश का सिलसिला सोमवार रात 11 बजे के बाद एकाएक काफी तेज हो गया। सोमवार की देर रात 2 बजे से शुरू हुई तेज बारिश मंगलवार अलसुबह तकरीबन 4 बजे तक होती रही, उसके बाद भी सुबह छह बजे तक पहले रिमझिम बारिश और फिर बूंदाबांदी के रूप में जारी रही। हालांकि मंगलवार को दिनभर तेज धूप निकली रही और गर्मी भी बढ़ती रही।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव दरियापुर के पास गांव घासवा निवासी रणजीत सिंह अपनी पत्नी रानी दुेवी और साली मधु के साथ सिरसा से किन्नू का बाग देखकर गांव जा रहे थे। रास्ते में तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। जैसे ही वह गांव दरियापुर के पास पहुंचे कि तेज आंधी की वजह से पेड़ नीचे आ गिरा और बाइक उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे मे रणजीत सिंह और उसकी साली बाल-बाल बच गए, जबकि रानी के सिर में चोट लगने के चलते उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शिव चौक स्थित बीरबल वाली गली में बारिश से तीन मंजिला घर की छत ढहने का भी समाचार है। मकान मालिक हेमराज ने बताया कि सुबह 5 बजे मकान की छत भरभराकर गिरी। गनीमत रही कि हादसे के 15 मिनट पहले ही परिवार के सदस्य बाहर बरामदे में आए थे। हेमराज ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाए ताकि उनका परिवार इस हादसे से उभर चुके। वहीं शहर के एमसी कॉलोनी, नेशनल हाइवे, बीघड़ रोड, सामान्य अस्पताल रोड, बस स्टैंड के सामने, लाल बत्ती चौक आदि कई जगहों पर जलभराव के चलते लोगों को पानी के बीच से ही होकर निकलना पड़ा। जानकारी के अनुसार अगले दो दिन तक जिले में बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में बुधवार अल सुबह एमएम कॉलेज में होने वाले योग दिवस समारोह पर भी बारिश का खतरा मंडराया हुआ है। दूसरी ओर कृषि विभाग ने बारिश के चलते फसलों को फायदा होने की उम्मीद जताई है। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार धान की रोपाई में बारिश के चलते किसानों को काफी मदद मिलेगी।

बारिश से मकान की छत गिरी, दरियापुर में पेड़ गिरने से महिला की मौत
जिले में कई जगह हुए हादसे, शहर के अंदर भी कई जगह जलभराव की स्थिति से लोगों को परेशानी
फतेहाबाद में 17 एमएम बारिश की गई रिकार्ड, अगले दो दिन तक बारिश की संभावना



20एफटीबीपी25 : मॉडल टाऊन मोड़ पर जलभराव और खंबे पर चढ़कर बिजली ठीक करते कर्मचारी।
20एफटीबीपी 26: मंगलवार सुबह अशोक नगर के साथ लगते खेतों की हरियाली और आसमान में छाए काले बादल ।
20एफटीबीपी27-28 : फतेहाबाद के शिव नगर के पास बीरबल वाली गली में बारिश के चलते ढहा मकान ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed