फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पुरानी रंजिश के चलते दो समुदायों में खूनी झड़प, पथराव में पुलिसकर्मी सहित 24 लोग घायल, 7 रेफर

पुरानी रंजिश के चलते दो समुदायों में खूनी झड़प, पथराव में पुलिसकर्मी सहित 24 लोग घायल, 7 रेफर

Tue, 18 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते दो समुदायों में खूनी झड़प, पथराव में पुलिसकर्मी सहित 24 लोग घायल, 7 रेफर
पुरानी रंजिश : दो समुदायों ने एक दूसरे पर किया पथराव, एक पुलिसकर्मी सहित 24 घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद/टोहाना। गांव बलियाला में सोमवार सुबह दो समुदायों में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर घमासान हुआ। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया। इस पथराव में दोनों पक्षों के 23 लोग घायल हो गए है। मौके पर पहुंचे एएसआई के भी सिर पर चोटें आई हैं। पूरे घटनाक्रम के बाद गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। विवाद का कारण एक पक्ष द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाकर दूसरे पक्ष के दुकानदार को पीटने एवं दुकानदार द्वारा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने का कारण बताया जा रहा है।
सूचना पर फतेहाबाद व टोहाना के डीएसपी भारी पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाया। इस टकराव में दोनों पक्षों के घायल 7 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। गांव में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। एसडीएम सरजीत नैन ने गांव में जाकर एक पंचायत की और लोगों से शांति की अपील की। उल्लेखनीय है कि दोनों ही समुदाय एक बार पहले भी आपस में भिड़ चुके हैं। इस मामले में गांव में हुई पंचायत के बाद दोनों समुदायों में राजीनामा भी हो गया था।
विज्ञापन

गांव बलियाला के एक समुदाय के रघुबीर सैनी की दूसरे समुदाय के मोहल्ले में किरयाने की दुकान है। 15 सितंबर को रघुबीर सैनी पर किसी बात का लांछन लगाकर दूसरे समुदाय के लोगों ने हमला बोल दिया था। जिसमें रघुबीर सैनी घायल हो गया था और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस मामले में रघुबीर सैनी की शिकायत पर टोहाना सदर पुलिस ने राजीव, अनूप, रीजक, अनिल, सुल्तान, पाडा, लौहारी, जस्सू के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट का केस दर्ज किया था। रघुबीर का आरोप था कि जब वह अपनी दुकान बंद करके घर से जा रहा था तो लोगों ने उस पर हमला बोल दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। जब उसने शोर मचाया तो उसके भाई राजेंद्र, ताई भरपाई, मुकेश, भरत सिंह ने आकर उसे बचाया। इसी रजिंश को लेकर सोमवार को रघुबीर से दूसरे समुदाय के लोग बहस करने लगे। इसी दौरान रघुबीर के समुदाय के करीब 50 लोग लोग वहां पर पहुंच गए। वहीं दूसरे समुदाय के दर्जनों लोग भी वहां पर एकत्रित हो गए। बहसबाजी के बाद बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। मामले की सूचना मिलते ही टोहाना सदर थाने की एक पीसीआर गांव में पहुंच गई। इसी बीच पीसीआर चालक एएसआई जसविन्द्र सिंह के सिर पर पत्थर लगने से भी चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में तनाव का माहौल, पुलिस बल तैनात
गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए डीएसपी फतेहाबाद जगदीश काजला, डीएसपी टोहाना जोगेन्द्र शर्मा भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंच गए और स्थिति को संभाला। वहीं मामले की सूचना पाकर एसडीएम सरजीत नैन भी गांव में पहुंचे और लोगों की मीटिंग लेकर शांति बनाए रखने की अपील की। गांव में तनाव को देखते हुए प्रशासन की ओर से भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

आठ महीने पहले एक-दूसरे के घरों में की थी तोड़फोड़
उल्लेखनीय है कि करीब 8 माह पूर्व भी दोनों समुदायों के लोग किसी बात को लेकर आमने-सामने हो गए थे। इस दौरान भी दोनों समुदायों के लोगों ने जमकर हंगामा मचाया था और एक दूसरे के घरों में घुसकर तोडफ़ोड़ की थी। इस मामले में बाद में गांव में पंचायत हुई थी और मामले को निपटा दिया गया था।

ये था विवाद
रघुबीर सिंह पर 15 सितंबर को जब हमला हुआ था, उसके पीछे किसी लड़की से छेड़छाड़ की बात कही गई थी। इसलिए दूसरे समुदाय के लोगों ने उस पर आरोप लगाकर हमला कर दिया था। इस मामले में लड़की के पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं आई थी, लेकिन रघुबीर ने इस मामले में दूसरे समुदाय के लोगों -पर केस दर्ज करवा दिया। सोमवार को जब रघुबीर अपनी किरयाने की दुकान खोलने गया तो दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।

ये लोग हुए घायल
गांव बलियाला में हुए पथराव में एक समुदाय के महिला बिमला, चमतारी, कविता, सचिन, धर्मबीर, भजनलाल, शमशेर, मेजर, सतबीर, भीम सिंह व रंगुपाल सिंह घायल हुए हैं। जिनमें से भीम सिंह एवं रंगुपाल सिंह की हालत को गंभीर देखते हुए अग्रोहा मेडीकल कालेज रैफर कर दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष के मोनू, राजीव, गुरनाम, सुनील, सुल्तान, अनूप, दिलबाग, मनजीत, बिंटू, महिला खजांची, कैलाशो देवी और पताशो देवी शामिल हैं। इनमें 5 लोगों को रेफर किया गया है। इस हमले में कर्मचारी एएसआई जसविंद्र सिंह भी घायल हुआ है।


गांव बलियाला में दो गुटों में झगड़े की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। फिलहाल मामला अब शांत हो गया है। मामले की जांच चल रही है। इस घटना में एक पुलिसकर्मी को भी चोटें आई हैं, जिसका टोहाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जोगेंद्रर शर्मा, डीएसपी फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed