{"_id":"5a663a2e4f1c1b77268b5c3b","slug":"131516649006-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोहाना में एटीएम बदलकर ग्राहक के खाते से निकाले 72 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोहाना में एटीएम बदलकर ग्राहक के खाते से निकाले 72 हजार
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। टोहाना में एटीएम कार्ड बदलकर एक व्यक्ति के खाते से हजारों रुपये निकाल लिए गए। टोहाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ चोरी व धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में चुहड़पुर निवासी गुरचरण सिंह ने बताया कि उसका स्टेट बैंक आफ इंडिया जाखल में खाता है। उसने बताया कि वह किसी काम से टोहाना आया हुआ था। इस दौरान वह रुपये निकलवाने के लिए टोहाना की एक्सिस बैंक शाखा के एटीएम में गया था। यहां रुपये नहीं निकल रहे थे, तो इसी दौरान एक युवक केबिन में आया और उसे रुपये निकालकर देने की पेशकश की। लेकिन उसका एटीएम फिर भी नहीं चला। इसी दौरान युवक ने चालाकी करते हुए उसका एटीएम कार्ड बदलकर उसे दूसरा एटीएम थमा दिया। जब वह घर आया तो उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके खाते से 72 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं और कुछ रुपये योगेश मलिक नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं।