{"_id":"5a3168c34f1c1b76678c1396","slug":"131513187523-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनीट्रैप का शिकार हुआ बीघड़ का दुकानदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हनीट्रैप का शिकार हुआ बीघड़ का दुकानदार
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
गांव बीघड़ में एक दुकानदार हनीट्रैप का शिकार हो गया है। एक युवक ने उसे चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर पहले बेहोश कर दिया और बाद में एक युवती के साथ उसकी आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। पुलिस में शिकायत देने के नाम पर दुकानदार से 60 हजार कैश व 60 हजार का चेक भी हासिल कर लिया। तंग आकर दुकानदार ने इसकी शिकायत सदर पुलिस को दे दी। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ ब्लैकमेलिंग कर रुपये ऐंठने के आरोप में केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में मोलूराम निवासी बीघड़ ने बताया कि उसकी गांव में छोटी सी दुकान है। वह नरमा आदि की खरीददारी भी करता है। उसने बताया कि गांव का राजेश कुमार अक्सर उसके पास नरमा बेचने आता था। डेढ़ महीने पहले राजेश उसके पास आया और बोला कि उसके घर के पड़ोस में नरमा पड़ा है, उसका सौदा करना है। वह राजेश के साथ उक्त मकान में चला गया। दुकानदार ने अपनी शिकायत में बताया कि यहां पर आकर राजेश ने उसे पीने के लिए चाय दी। चाय पीने के बाद वह बेहोश हो गया। उसने बताया कि जब तीन-चार घंटे बाद उसे होश आया तो राजेश ने अपने मोबाइल में उसका एक फोटो दिखाया।
फोटो में उसकी एक युवती के साथ आपत्तिजनक हालात में दर्शाया गया था। वह फोटो देखकर घबरा गया और राजेश ने उसे पुलिस की धमकी देकर उसी समय उससे 60 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद कुछ दिन बाद राजेश दोबारा उसकी दुकान पर आया और कहा कि युवती मान नहीं रही है, इसलिए 2 लाख रुपये देने होंगे। इतनी राशि से मना करने भी राजेश उसे धमकाकर उससे 60 हजार रुपये का चेक ले गया। अब 8-10 दिन पहले एक बार फिर राजेश उसके पास आया और उससे 10 हजार रुपये की डिमांड कर रहा है। सदर पुलिस ने मोलूराम की शिकायत पर आरोपी राजेश पर केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।