फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक को टक्कर, चाचा-भतीजा की मौत

तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक को टक्कर, चाचा-भतीजा की मौत

Wed, 13 Dec 2017 11:21 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक को टक्कर, चाचा-भतीजा की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
नेशनल हाइवे पर गांव करनौली के पास बुधवार देर शाम बाइक सवार चाचा-भतीजा को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को नागरिक अस्पताल में भिजवाया। वहीं सदर थाना प्रभारी विक्रमजीत भी नागरिक अस्पताल पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली।
पतली डाबर गांव निवासी अजायब सिंह (65) अपने भतीजे जसवंत (45) बाइक पर सवार होकर डिंग मोड़ पर सामान खरीदने गए थे। शाम को वह वापस आ रहे थे। बताया गया है कि जैसे ही वह नेशनल हाईवे से अपनी ढाणी की ओर मुड़े तो उनके पीछे सिरसा की ओर से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं दोनों उछलकर सड़क पर आ गिरे। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन

सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों केे शवों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में शव गृह में रखवाया। सदर थाना प्रभारी विक्रमजीत भादू ने भी नागरिक अस्पताल में आकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed