फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   हादसों के चलते मातम में बदली दीवाली की खुशी, अलग-अलग मामलों में 3 मरे

हादसों के चलते मातम में बदली दीवाली की खुशी, अलग-अलग मामलों में 3 मरे

Sat, 21 Oct 2017 02:42 AM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
हादसों के चलते मातम में बदली दीवाली की खुशी, अलग-अलग मामलों में 3 मरे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद । फतेहाबाद जिले में में विभिन्न हादसों में तीन लोगों की मौत का समाचार है। पुलिस ने सभी मामलों में कागजी कार्यवाही पूरी करते हुए शवों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
पहले मामले में गांव कुकड़ावाली के पास कार व बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को मिली अनुसार गांव खैराती खेड़ा निवासी पवन कुमार गांव ढिगसरा के मंदिर में माथा टेकर वापस अपनी गांव की तरफ वापस लौट रहा था। वही कार में सवार गांव कुक्ड़ावाली निवासी जोगिंद्र अपने गांव से गांव ढिगसरा में माथा टेकने के लिए जा रहा था तो जैसे ही वह गांव से कुछ दूरी पर पहुंचा तो उनकी कार व सामने बाइक पर आ रहे पवन की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में मृतक के परिजनों के बयान पर कार चालक जोगिंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है
विज्ञापन

इसी तरह भूना के गांव डुल्ट में भी बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ढाणी डुल्ट निवासी प्रेम कुमार किसी काम से बाइक पर सवार होकर भूना की ओर जा रहे थे कि गांव से थोड़ी दूरी पर ही एक अज्ञात ट्रैक्टर सवार उनकी बाइक पर टक्कर मारकर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक प्रेम कुमार के बेटे नवीन की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य मामले में स्थानीय अनाजमंडी में करंट लगने से मंडी में एक दुकान पर काम करने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 18 साल का शुभम पिछले लंबे समय समय से अनाजमंडी की एक दुकान पर काम करता था। दीवाली के दिन भी दुकान पर सफाई कर रहा था, इसी दौरान उसे इन्वर्टर की बैटरी से करंट लग गया जिसके बाद वो नीचे गिर गया। आनन-फानन में मंडी के लोग उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 174 के तहत कार्यवाही कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed