फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पैसों के लेनदेन को लेकर जेठ ने मां-बेटी को पीटा

पैसों के लेनदेन को लेकर जेठ ने मां-बेटी को पीटा

Thu, 08 Feb 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
पैसों के लेनदेन को लेकर जेठ ने मां-बेटी को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। गांव धांगड़ में रुपयों के लेनदेन को लेकर एक व्यक्ति ने अपने परिवार सहित मिलकर अपने छोटे भाई के घर में घुसकर छोटे भाई की पत्नी व बेटी को घर से बाहर निकालकर मारपीट की व कस्सी से वार करके घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने दोनों के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अस्पताल में उपचाराधीन घायल सूरजमुखी ने बताया कि उनके ससुर के नाम बैंक में करीब 2 लाख रुपये की रकम थी, जिसके बारे में उसके पति ने अपने बड़े भाई से हिसाब किताब मांगा था। इसी को लेकर उसके जेठ का उसके पति से झगड़ा हो गया। सूरजमुखी ने बताया कि बुधवार सुबह उसका पति सरपंच के पास गया हुआ था और घर पर वह और उसकी बेटी किरण थी। सुबह करीब 10 बजे वह दोनों खाना खा रही थी तो उसके जेठ के परिवारजन छोटू, मुकेश, नरेश, शीला, सोनू, सुसती देवी आदि वहां आए और उन्हें पीटते-पीटते घर से बाहर ले आए और कस्सी से वार कर उन्हें घायल कर दिया। उनके शोर मचाने पर पड़ोस के लोगों ने उनका बचाव किया व नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed