{"_id":"5b4f8d4c4f1c1b58488b59c5","slug":"101531940172-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बुलाकर दामाद को पिलाया जहर, ससुर व तीन सालों पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर बुलाकर दामाद को पिलाया जहर, ससुर व तीन सालों पर मामला दर्ज
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। स्थानीय आदर्श कॉलोनी में ससुरालियों द्वारा दामाद को घर बुलाकर जहर पिलाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक को उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां उसने अपने ससुर व तीन सालों पर उसे जबरदस्ती जहर पिलाकर मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर उसके ससुर व तीनों सालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन सिरसा के जोधकां निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी फतेहाबाद की आदर्श कॉलोनी में हुई थी। लेकिन पिछले एक माह से उसकी पत्नी किसी बात पर नाराज होकर अपने मायके रहने आई हुई थी। विनोद ने बताया कि बीते दिन उसकी ससुराल से फोन आया कि वो आकर अपनी बीवी को वापस ले जाए। इसके बाद वो तुरंत बीती सांय फतेहाबाद में आदर्श कालोनी स्थित अपनी ससुराल में आ गया। विनोद कुमार का आरोप है कि जैसे ही वो अपनी ससुराल पहुंचा तो वहां पर मौजूद उसके तीनों सालों बलवान, सुनील व रवि ने उसके साथ मार-पिटाई शुरू कर दी और जबरदस्ती उसे एक कमरे में लेकर जाकर पकड़ लिया। इसके बाद उसके ससुर ओमप्रकाश जहर की शीशी लेकर अंदर आ गया। विनोद का आरोप है कि उसके ससुर ओमप्रकाश व तीनों सालों बलवान, सुनील व रवि ने जबरदस्ती शीशी के अंदर का द्रव्य उसे पिला दिया और इसके बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाद जब उसे होश आया तो उसने खुद को सामान्य अस्पताल में पाया। पुलिस ने विनोद के बयानों के आधार पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन फिलहाल आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से फरार हैं। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश को सौंपी गई है।