{"_id":"5a3168bd4f1c1b8b688b841f","slug":"101513187517-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में आए सगे भाइयों को पिस्तोल की नोक पर उठाया, सारी रात करते रहे मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में आए सगे भाइयों को पिस्तोल की नोक पर उठाया, सारी रात करते रहे मारपीट
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
गांव दौलतपुर में 10 दिसंबर को विवाह समारोह में भाग लेने आए दो सगे भाइयों को कुछ लोगों ने पिस्तौल के बल पर अगवा कर सारी रात पीटा। यही नहीं दोनों भाइयों को धमकाकर उनसे गलतियों की माफी मंगवाने की वीडियो भी बनाई गई। पीड़ित भाइयों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक होने पर पीड़ित तीन दिन पुलिस को बयान नहीं दे सके। बुधवार को फतेहाबाद सदर पुलिस ने तीन युवकों को नामजद व 8-9 अन्य के खिलाफ अपहरण व मारपीट का केस दर्ज किया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप पुत्र धर्मपाल निवासी सिरढान ने बताया कि वह 10 दिसंबर की रात अपने भाई रमन के साथ गांव दौलतपुर में एक शादी-समारोह में आया हुआ था। उसने बताया कि इसी दौरान मांगेराम, सुनील व करण निवासी भोड़ियाखेड़ा तथा 8-9 अन्य लोग दो गाड़ियों में सवार होकर वहां आए और उन्हें पिस्तौल दिखाकर जबरन गाड़ी में बैठा लिया। उक्त युवक उन्हें दौलतपुर की एक ढाणी में ले गए और उनकी डंडों से पिटाई की।
एक घंटे तक पिटाई करने के बाद उन्हें छोड़ दिया तथा उनके मोबाइल भी तोड़ दिए। वापस जाते समय आरोपियों ने दोनों भाइयों को फिर पकड़ लिया। हमलावर उन्हें दौलतपुर बाईपास के पास एक मकान में ले गए और सुबह चार बजे तक उनकी पिटाई की। उक्त युवकों के पास दो पिस्तौल थे। उन्होंने गुनाहों की माफी मंगवाते हुए उनकी वीडियो भी बनाई है। बाद में दोनों भाइयों ने किसी की मदद से परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने उनको फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। तीन दिन तक उनकी हालत नाजुक रही, जिससे वे पुलिस को बयान दर्ज नहीं करा सके। बुधवार को सदर थाना पुलिस ने प्रदीप की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।