फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   फतेहाबाद की रतिया कालोनी में पुलिसकर्मी के बंद पड़े मकान में चोरों ने किया हाथ साफ

फतेहाबाद की रतिया कालोनी में पुलिसकर्मी के बंद पड़े मकान में चोरों ने किया हाथ साफ

Mon, 06 Nov 2017 12:30 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद की रतिया कालोनी में पुलिसकर्मी के बंद पड़े मकान में चोरों ने किया हाथ साफ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
सर्दियां शुरू होते ही चोरों का आतंक भी बढ़ना शुरू हो गया है। धुंध और रात का फायदा उठाते हुए चोर वारदात को अंजाम देने में कामयाब हो रहे हैं। चोरों ने अब तो पुलिसकर्मी के घर को भी नहीं छोड़ा। बीघड़ रोड स्थित रतिया कॉलोनी में बंद पड़े एक मकान में घुसकर सोने-चांदी के जेवर, नगदी चोर उड़ा ले गए। चोरों ने पुलिसकर्मी कृष्ण के मकान में वारदात को अंजाम दिया। कृष्ण इन दिनों गुुरग्राम में तैनात हैं। रविवार सुबह आसपास के लोगों ने बाहर से दरवाजे खुला देखकर मकान मालिक और पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिसकर्मी के रिश्तेदार और पुलिस मौके पर पहुंचे।

पुलिस को दी शिकायत में पुलिसकर्मी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ इन दिनों गुरुग्राम में रह रहा है। रविवार सुबह पड़ोसियों ने सूचना दी कि उसके घर के ताले टूटे हुए हैं और दरवाजे खुले हुए हैं। इस पर उसने अपने रिश्तेदार को घर भेजा। घर जाकर देखने पर उसके रिश्तेदार ने बताया कि चोरों ने घर को अच्छी तरह से खंगाला है और अलमारी के अंदर पड़े एक तोले सोने के जेवर, लगभग 50 तोले चांदी के जेवर व दस हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिए। चोरी की जानकारी मिलते ही सिटी पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। सिटी एसएचओ आत्माराम ने कहा कि रतिया कालोनी में पुलिसकर्मी कृष्ण के घर पर चोरी की वारदात हुई है। परिजनों ने चोरी हुए सामान की सूची सौंपी है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर चोरी गया सामान को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन

05एफटीबीपी6-7 : फतेहाबाद की रतिया कालोनी में पुलिसकर्मी के घर हुई चोरी के दौरान खोली गई अलमारी व बिखरा सामान ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed