फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Crime has no future; achieve your goals through hard work: SP Nikita.

बदमाशी का भविष्य नहीं, मेहनत से लक्ष्य हासिल करें: एसपी निकिता

Wed, 30 Sep 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 30 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Crime has no future; achieve your goals through hard work: SP Nikita.
भूना के राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को नशा और साइबर क्राइम से बचाव लेकर जागरुक करते हु
भूना। राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को नशे और साइबर अपराध के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे से होने वाले नुकसान और साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ज्यानी ने की।
विज्ञापन

एसपी निकिता खट्टर ने कहा कि किसी को बदमाशी के दम पर डराना बहादुरी नहीं है। बदमाशी का कोई भविष्य नहीं होता। युवा दोस्तों के दबाव में आकर कई बार गलत रास्ते पर चल पड़ते हैं, जिसका असर उनके भविष्य और परिवार पर पड़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि गलत संगत से दूर रहें और मेहनत के दम पर अपने लक्ष्य को हासिल करें।
विज्ञापन

साइबर अपराध के संबंध में एसपी ने विद्यार्थियों को अनजान फोन कॉल, संदेश और इंटरनेट पर मिलने वाले संदिग्ध लिंक से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। किसी के साथ बैंकिंग या निजी जानकारी साझा न करें और संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच करवाई गई है। इस अवसर पर डीएसपी नर सिंह बिश्नोई, थानाध्यक्ष कंवर सिंह,डाक्टर छोटूराम, प्रोफेसर अमनदीप, प्रोफेसर सुनील कंबोज, डॉक्टर किरण, प्रोफेसर मानवी, प्रोफेसर अंकित कुमार, प्रवक्ता विनोद कुमार, नशा जागरूकता टीम इंचार्ज सुंदर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed