फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Crime,fatehabad news,drowned

साले के साथ नहर में नहाने गया 26 वर्षीय युवक डूबा, तलाश जारी

Wed, 12 Aug 2020 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Crime,fatehabad news,drowned
भट्टू मंडी के समीप फतेहाबाद ब्रांच नहर में नहाते समय गांव शेखुपुर दड़ौली निवासी करीब 26 वर्षीय युवक नहर में डूब गया। नहर में डूबे युवक की तलाश जारी है। पुलिस व परिजन नहर पर जगह-जगह जाल लगाकर डूबे युवक की खोजबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव शेखुपुर दड़ौली निवासी मुकेश कुमार मंगलवार को अपनी ससुराल गांव ढिंगसरा गया था। शाम को वह अपने साले के साथ नहर में नहाने के लिए फतेहाबाद ब्रांच पर आ गया। नहाते समय अचानक मुकेश डूब गया। मुकेश को डूबता देख साथ में नहा रहे साले ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने एकत्र होकर बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन मुकेश का कोई पता नहीं चला। थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि नहर में नहाते समय मुकेश नामक युवक के डूबने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तलाश शुरू करवा दी गई है। समाचार लिखे जाने तक डूबे युवक की खोजबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed