फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Create a help desk, students can get help from the helpline

Fatehabad News: हेल्प डेस्क बनाए, हेल्पलाइन से परीक्षार्थी ले सकेंगे मदद

Tue, 22 Jul 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 22 Jul 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Create a help desk, students can get help from the helpline
फतेहाबाद में सीईटी परीक्षा को लेकर उपायुक्त मनदीप कौर बैठक लेते हुएस्त्रोत प्रशासन
फतेहाबाद। 26 व 27 जुलाई को होने वाली हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की सीईटी (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) को लेकर उपायुक्त मनदीप कौर ने मंगलवार को जिले के सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों की सहायता के लिए जिला प्रशासन ने हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं, जिनके माध्यम से परीक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी परीक्षार्थी प्राप्त कर सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि लघु सचिवालय स्थित जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय के कमरा नंबर 62 में हेल्पलाइन नंबर 01667-230013, 230405, 230722 और 230737 जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने दूसरे जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों से अपील की कि यदि उन्हें फतेहाबाद में ठहरने की व्यवस्था या परीक्षा केंद्र की लोकेशन संबंधी किसी भी जानकारी की आवश्यकता हो तो वे उपरोक्त हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षार्थियों को हरसंभव सहायता प्रदान करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया, एसडीएम राजेश कुमार, नगराधीश गौरव गुप्ता, डीएमसी संजय बिश्रोई, जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्रोई सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

31 लोकेशन पर बनाए गए हैं 38 परीक्षा केंद्र

जिले में कुल 31 लोकेशनों पर 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए बिजली, पानी, सफाई, यातायात और सुरक्षा जैसी सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रहें। अभ्यार्थियों की सुविधा के लिए बस सेवा व शटल सर्विस भी उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्थाओं को भी बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग ने पुख्ता प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed