{"_id":"60ae8a0f8ebc3e7fc91e0d4c","slug":"covid-19-active-case-again-croos-100-and-eight-deth-fatehabad-news-rtk6101945161","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमितों की संख्या फिर 100 के पार, आठ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमितों की संख्या फिर 100 के पार, आठ की मौत
विज्ञापन
कोरोना के नए केसों का आंकड़ा एक बार फिर बढ़ गया है। जिले में पिछले 24 घंटे में आठ संक्रमितों की मौत हुई है और 137 नए केस मिले है। एक दिन पहले मंगलवार को संक्रमितों का आंकड़ा 100 से कम होने के बाद बढ़ गया है।
राहत की बात यह है कि जिले में 303 संक्रमित स्वस्थ हुए है। जिले में रिकवरी दर 87.38 फीसद तक पहुंच गई है तथा कुल संक्रमण दर 8.55 फीसद रही है। लेकिन चिंता ये है कि मौत का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। 2.37 फीसद की दर से संक्रमितों की मौत हो रही है।
फतेहाबाद क्षेत्र में 22, टोहाना में 9, रतिया में 28, भट्टू में 27, बड़ोपल में 12, भूना में 22, जाखल में 17 संक्रमित मिले है। जिले में 1319 सैंपल लिए गए। अभी 972 की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
मई में यूं बढ़ा संक्रमण :
दिन नए मरीज मिले मौतें ठीक हुए
1 291 6 9
2 216 13 406
3 356 11 223
4 377 19 238
5 282 9 32
6 454 15 340
7 382 10 237
8 224 8 289
9 386 4 217
10 311 3 334
11 275 6 361
12 301 4 152
13 401 6 353
14 334 4 350
15 307 7 243
16 343 4 395
17 251 8 240
18 174 7 518
19 225 5 252
20 245 3 237
21 222 8 301
22 192 2 331
23 202 7 313
24 172 4 356
25 77 2 312
26 137 8 303
टीकाकरण में फतेहाबाद प्रदेश में तीसरे नंबर पर
कोरोना टीकाकरण में जिला प्रदेश में तीसरे नंबर पर है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.सुनीता सोखी का कहना है कि 18 से 44 वर्ष के नागरिकों के लिए 60 प्रतिशत तथा 45 से ऊपर की आयु के नागरिकों के लिए 40 प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को ध्यान में रखकर योजना बनाई गई है। जिला में 6 लाख 61 हजार से भी अधिक नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा। अब तक एक लाख 45 हजार से भी अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। डॉ. सोखी ने बताया कि 27 मई को फतेहाबाद में बत्तरा धर्मशाला, ई-दिशा केंद्र सचिवालय, नागरिक अस्पताल, सेक्टर-3 स्थित पॉलीक्लीनिक, रतिया व टोहाना में कोर्ट कॉम्पलेक्स में विशेष टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जिले में कोरोना संक्रमित 8 मरीजों की मौत हुई है और 137 नए केस मिले है। लोगों से अपील है कि वह संक्रमित होने के बाद घर पर आइसोलेट रहें। किसी के संपर्क में न आए, बेशक उनमें लक्षण नहीं है।
- डॉ.विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी