{"_id":"666f38995cec64bd31012404","slug":"councilors-inspected-the-dumping-point-found-fire-in-the-garbage-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-118076-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पार्षदों ने किया डंपिंग प्वाइंट का निरीक्षण, कचरे में लगी मिली आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पार्षदों ने किया डंपिंग प्वाइंट का निरीक्षण, कचरे में लगी मिली आग
विज्ञापन
डपिंग प्वाइंट पर कचरे में लगी आग।
टोहाना। नगर परिषद के पार्षदों ने रविवार सुबह करीब 8 बजे कचरा डंपिंग प्वाइंट पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान कचरे को आग लगी देख पार्षदों भड़क गए और नगर परिषद के चेयरमैन, वाइस चेयरपर्सन व अधिकारियों पर घोटाले के आरोप लगाते हुए सरकार से विजिलेंस जांच की मांग की है। पार्षदों ने ठेकेदार पर एनजीटी के नियमों की उल्लंघन करने के आरोप लगाने तथा उक्त लोगों पर उसको बचाने के आरोप लगाए हैं।
इस दौरान पार्षद अशोक गर्ग, जोनी मेहता, सुरेश सेठी, सतीश पुरी, रामकुमार सैनी, पवन खोबडा, प्रतिनिधि अमित भाटिया ने कहा कि नगर परिषद द्वारा पिछले साल करीब 50 लाख रुपये में शहर से डोर टू डोर कचरा उठाने का ठेका दिया हुआ था लेकिन अबकी बार ठेका दो करोड़ से अधिक राशि का दिया गया है। पहले के ठेके में जगह ठेकेदार की दी थी। इस बार नगर परिषद ने जगह दी हुई है। उन्होंने कहा कि लगातार लोगों की शिकायतें आ रही थी कि ठेकेदार द्वारा कचरे को आग लगाकर एनजीटी के नियमों की उल्लंघन की जा रही है और प्रशासन सोया हुआ है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार के बिल को पास करने के लिए अप्रूवल कमेटी बनी हुई है जो बिना जांच किए बिल पास करके कमेटी को चूना लगा रही है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के चेयरमैन नरेश बसंल, वाइस चेयरमैन नीरू सैनी व अधिकारी कमेटी में शामिल है। उन्होंने कहा कि इस टेंडर की आड में बडा घोटाला किया जा रहा है।
निष्पक्ष जांच कराए सरकार : पार्षद
पार्षदों ने कहा कि नगर परिषद के चेयरमैन, वाइस चेयरपर्सन व संबंधित अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार है। क्योंकि वह सब कुछ देखते हुए भी अनजान बनकर बैठे हुए हैं। जिसके चलते जनता में रोष बना हुआ है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि पूरे मामले की विजिलेंस जांच करवाई जाए तथा दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी नगर परिषद में मिट्टी घोटाला किया गया जिसकी जांच के नाम पर लीपापोती कर दी गई।