फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Councilors in Ratiya demanded the early issuance of tenders for development works.

Fatehabad News: रतिया में पार्षदों ने विकास कार्य के टेंडर जल्द लगाने की रखी मांग

Wed, 02 Sep 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 02 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Councilors in Ratiya demanded the early issuance of tenders for development works.
रतिया। प्रधान प्रीति खन्ना की अध्यक्षता में नगर पालिका की सामान्य बैठक हुई। इसमें नगर पालिका सचिव शुभम कुमार, लेखाकार मनजीत कौर और उप प्रधान जोगिंदर नंदा सहित 12 पार्षदों ने भाग लिया। बैठक में शहर के विकास कार्यों पर चर्चा की गई। इसमें विकास कार्य के टेंडर जल्द लगाने की मांग रखी।
विज्ञापन

पार्षदों विजय गर्ग और गौरव शर्मा ने एजेंडा न रखे जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने मांग की कि विकास कार्यों के टेंडर सभी वार्डों में समान रूप से लगाए जाएं। पार्षदों ने अगले महीने फिर से बैठक बुलाने का सुझाव दिया। एजेंडा न होने के कारण कोई भी प्रस्ताव पास नहीं हो सका।
विज्ञापन

पार्षद विजय कुमार ने बताया कि अधिकारियों ने एक महीने में सभी वार्डों के विकास कार्यों के टेंडर लगाने का आश्वासन दिया है।
नगर पालिका सचिव शुभम बादल ने बताया कि बैठक सामान्य मीटिंग थी जिसमें 12 पार्षदों ने भाग लिया था। बैठक में पार्षद ने विकास कार्यों को लेकर चर्चा की व सुझाव देते हुए विकास कार्यों के टेंडर लगाने की मांग की गई है। इसको लेकर तकनीकी शाखा को निर्देश दिए गए और एक महीने के अंदर विकास कार्यों के टेंडर लगा दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed