{"_id":"63fcf0421461944d9d0f4a04","slug":"councillors-clash-with-each-other-in-meeting-in-front-of-mla-fatehabad-news-c-21-1-67540-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: विधायक के सामने बैठक में आपस में भिड़े पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: विधायक के सामने बैठक में आपस में भिड़े पार्षद
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करते पार्षद।
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय में विधायक के सामने ही बैठक में पार्षद व पार्षद प्रतिनिधि आपस में भिड़ गए। जब वार्ड नंबर आठ के पार्षद चंद्रभान ने माजरा रोड की समस्या उठाई तो वार्ड पांच के पार्षद प्रतिनिधि पंछी ठेकेदार ने उसे अपने वार्ड का हिस्सा बताते हुए ऐतराज जता दिया। इस पर वार्ड नंबर 19 के पार्षद निर्मल सिवाच भड़क गए। उन्होंने कहा कि वार्ड किसी का भी हो, पार्षद जनसमस्या उठा रहे हैं। उन्हें टोकना ठीक नहीं है। इस पर पंछी ठेकेदार भी तैश में आ गए। बाद में दोनों को प्रधान राजेंद्र खिंची और विधायक ने शांत करवाया।
बता दें कि सोमवार को विधायक दुड़ाराम ने जनस्वास्थ्य और बिजली निगम के अधिकारियों के साथ पार्षदों की बैठक बुलाई थी। इससे पहले शुक्रवार को हुई बैठक में उक्त दोनों विभागों के अधिकारियों के न होने के कारण समस्याओं पर चर्चा नहीं हो सकी थी और विधायक के सामने ही पार्षद ने एजेंडे की कॉपी फाड़ दी थी। सोमवार की बैठक में दोनों विभागों के एसई अन्य अधिकारियों के साथ मौजूद रहे। वहीं बैठक में कुछ पार्षद अधिकारियों के कामकाज से संतुष्ट भी नजर आए। इस दौरान वार्ड नौ के पार्षद सुभाष नायक ने कहा कि उनके वार्ड में छोटी-छोटी समस्याएं होती हैं, उनका एसडीओ व जेई को कहने पर समाधान हो जाता है। बिजली के भी कुछ यूज लेस पोल खड़े हैं, उनको हटवा दें, बाकी और बड़ा कोई काम नहीं है। इसी तरह वार्ड दस की पार्षद ज्योति मेहता ने भी संतोष जाहिर किया। बैठक में ईओ ऋषिकेश चौधरी के अलावा अधिकांश पार्षद व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
माजरा रोड के दुकानदारों तक नहीं पहुंच रहे ग्राहक
बैठक में पार्षद चंद्रभान ने माजरा रोड की समस्या उठाते हुए कहा कि यह हाईवे तक जोड़ने वाली सड़क खराब हो चुकी है। यहां हर 15 दिन में सीवर लाइन लीक हो जाती है। गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है। इस कारण यहां के दुकानदारों का कामकाज ठप हो गया है। दुकानों तक ग्राहक नहीं पहुंचते हैं, इसलिए सीवर लाइन का स्थायी समाधान करके सड़क बनानी चाहिए। इसी बात पर पंछी ठेकेदार ने कहा कि यह उनके वार्ड नंबर पांच का हिस्सा है। पार्षद चंद्रभान को अपने वार्ड की बात करनी चाहिए। इसके बाद अधिकारियों ने उचित समाधान का आश्वासन देकर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन
नया ट्यूबवेल नहीं लगेगा, पुराने भी बंद होंगे
बैठक में पार्षदों ने कई वार्डों में पानी की सप्लाई की समस्या उठाई। पार्षदों ने वार्डों में नहरी पानी की सप्लाई नहीं होने की बात कही। वहीं, उन्होंने वार्डों में पेयजलापूर्ति के लिए ट्यूबवेल लगाने की मांग की। इस पर जनस्वास्थ्य विभाग के एसई जसवंत सिंह ने स्पष्ट कह दिया कि शहर में कोई भी नया ट्यूबवेल अब नहीं लगाया जाएगा बल्कि पुराने ट्यूबवेल भी बंद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिकतर शहर में इस समय नहरी पानी सप्लाई दो समय हो रही है। जहां अभी सप्लाई नहीं पहुंच रही है, वहां भी जल्द ही नहरी पानी सप्लाई पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। जिन एरिया में नहरी पानी सप्लाई का प्रेशर नहीं है, वहां बूस्टिंग स्टेशन के लिए जगह ढूंढ रहे हैं। जगह मिलते ही बेहतर व्यवस्था कर दी जाएगी।
अमरूत योजना से बदलेंगे 20 साल पुरानी लाइनें
वार्ड नंबर 12 के पार्षद मोहनलाल नारंग ने कहा कि जगजीवनपुरा की कुछ पाइपें बदलने की जरूरत है, जो 30 साल पुरानी हो गई हैं। इस पर जनस्वास्थ्य विभाग के एसई जसवंत सिंह ने बताया कि शहर में जितनी भी 20 साल से ज्यादा पुरानी पाइप लाइन हैं, उनको अमरूत योजना के तहत बदला जाएगा। अगर जगजीवनपुरा की लाइन 30 साल से ज्यादा पुरानी हो गई है, तो उनको भी अमरूत योजना में शामिल कर लिया जाएगा।
घरों के पास से गुजर रहे हाई वोलटेज तार
बैठक में पार्षदों ने कुछ एरिया में हाई वोलटेज तार लोगों के घरों से होकर गुजरने की समस्या रखी। इस पर बिजली निगम के एसई केडी बंसल व एक्सईएन संदीप मेहता ने आश्वासन दिया कि जेई व अन्य कर्मचारियों को मौके पर भेजकर मुआयना करवा लिया जाएगा। इसके अलावा बिजली आपूर्ति और बेहतर बनाने के लिए शहरी क्षेत्र के ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के बारे में भी पार्षदों को बताया गया।