{"_id":"65a810ef4321e049c3045c33","slug":"corporation-cracks-down-on-electricity-thieves-fines-rs-493-lakh-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-11493-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बिजली चोरों पर निगम का शिकंजा, 4.93 लाख का जुर्माना ठोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बिजली चोरों पर निगम का शिकंजा, 4.93 लाख का जुर्माना ठोका
विज्ञापन
फतेहाबाद। सर्दी के मौसम में बिजली निगम की टीमों ने बिजली चोरों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। बिजली निगम की टीमों ने फतेहाबाद व टोहाना में बुधवार सुबह ही बिजली चोरों के घर पर छापे मारे और बिजली चोरों पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया है।
फतेहाबाद सर्कल में बिजली निगम की टीम ने फतेहाबाद शहर, भट्टूकलां व बड़ोपल में बिजली चोरी को लेकर लोगों के घरों में दबिश दी। इस दौरान निगम की टीम ने फतेहाबाद सर्कल में 10 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी है। इनमें बिजली चोरी का एक मामला फतेहाबाद शहर में भी मिला है। निगम की टीम ने बिजली चोरों पर 2.31 लाख रुपये का जुर्माना किया है। वहीं टोहाना सर्कल में 12 स्थानों पर बिजली चोरी करते लोग पाए गए हैं। इनमें अधिकांश घरेलू व दुकानदार शामिल था। निगम की टीम ने इन लोगों पर 2.62 लाख रुपये का जुर्माना किया है।
कोट
निगम की टीमों ने बुधवार को फतेहाबाद व टोहाना सर्कल में बिजली चोरी के शक में लोगों के घरों की छानबीन की। फतेहाबाद व टोहाना सर्कल में 22 लोग बिजली चोरी करते पाए गए हैं, जिन पर जुर्माना ठोका गया है। निगम का यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
संदीप मेहता, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, फतेहाबाद।