{"_id":"5e653d3c8ebc3ef3fb65ff76","slug":"corona-virus-four-bed-isolation-ward-no-ventilator-facilities-in-district-hospital-fatehabad-fatehabad-news-rtk546128029","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में चार बेड का बना आइसोलेशन वार्ड, वेंटिलेटर की सुविधा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में चार बेड का बना आइसोलेशन वार्ड, वेंटिलेटर की सुविधा नहीं
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना वायरस के लिए बनाया गया रजिस्ट्रेशन कक्ष
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। एक तरफ कोरोना वायरस को लेकर देश में अलर्ट घोषित किया जा चुका है वहीं जिले के 100 बेड के नागरिक अस्पताल में वेंटिलेटर की सुविधा नहीं है। अगर कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज आता है तो जिला नागरिक अस्पताल में उसके लिए सुविधा नहीं है। विभाग ने चार बेड का आइसोलेशन वार्ड बना दिया है लेकिन उसमें सुविधा नहीं है। इसके लिए मरीज को अग्रोहा मेडिकल भेजना पड़ेगा या फिर निजी अस्पताल में ले जाना होगा। विभाग ने इसके लिए जिला के सात प्राइवेट अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए हैं और इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी है। अगर इस बीमारी से संबंधित कोई मरीज आता है तो उसे निजी अस्पताल में सुविधा उपलब्ध करवाएगा।
रविवार को जिला नागरिक अस्पताल में कोरोना वायरस को लेकर रजिस्ट्रेशन कक्ष शुरू किया गया। यहां पर अगर किसी को बीमारी से संबंधित लक्षण दिखते हैं तो वह अपनी स्क्रीनिंग करवा सकता है। विभाग की तरफ से सुबह 9 बजे से लेकर 3 बजे तक पॉलीक्लीनिक की स्टाफ नर्स को यहां तैनात किया है। अगर कोई व्यक्ति विभाग द्वारा जारी किए गए 11 देशों में से किसी देश में यात्रा करके आता है तो वह सेल्फ स्क्रीनिंग करवा सकता है।
इन प्राइवेट अस्पतालों में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड
फतेहाबाद : सिवाच अस्पताल, सद्भावना अस्पताल, पंजाबी अस्पताल
टोहाना : आरएमपी अस्पताल, मानव संगम अस्पताल, संतयोग अस्पताल, सिटी अस्पताल
रतिया : मिगलानली अस्पताल
केमिस्ट दुकानों पर नहीं मास्क, ड्रग विभाग ने ऑर्डर की मांगी सूची
कैमिस्ट दुकानों पर मास्क नहीं मिल रहे हैं। ड्रग विभाग ने खुद इसकी पुष्टि की है। दुकानों पर न के बराबर मास्क हैं। जिला औषधि नियंत्रक अधिकारी रजनीश धारीवाला ने केमिस्ट यूनियन के पदाधिकारियों की मीटिंग लेकर मास्क के ऑर्डर करने के आदेश दिए हैं। दुकानदारों का कहना है कि मास्क पीछे से नहीं आ रहा है। धारीवाल ने कहा है कि सभी दुकानदार मास्क के ऑर्डर लगाएं और इसकी रिपोर्ट दें। इमरजेंसी में हर दुकान पर मास्क होने चाहिए। इसके अलावा अगर कोई दुकानदार मास्क की कालाबाजारी करता है तो उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
वर्जन
कोरोना वायरस को लेकर सात निजी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए है। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय में भेजी गई है। टोहाना और फतेहाबाद में रजिस्ट्रेशन कक्ष बनाया गया है। इसके अलावा जागरूकता कार्यक्रम चल रहे हैं।
- डॉ. विष्णु मितल, जिला महामारी अधिकारी
----------
केमिस्ट की दुकानों पर मास्क न के बराबर हैं। जबकि डिमांड बहुत ज्यादा हैं। मैंने केमिस्ट यूनियन की मीटिंग लेकर इन्हें मास्क के ऑर्डर करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा ये भी कहा है कि इसकी कालाबाजारी न करें। अगर कहीं से शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
- रजनीश धारीवाल, जिला औषधि नियंत्रक