{"_id":"6024313c8ebc3ee9054647f8","slug":"corona-vaccination-fatehabad-news-rtk5947765200","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 से लगेगी दूसरी डोज, टीकाकरण के लिए अब स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंटलाइन का नहीं होगा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 से लगेगी दूसरी डोज, टीकाकरण के लिए अब स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंटलाइन का नहीं होगा पंजीकरण
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीकाकरण को लेकर नया फैसला लिया है। अब स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर का नया पंजीकरण नहीं होगा। इसके अलावा पंजीकृत पात्र का ही टीकाकरण होगा। मैनुअल टीकाकरण पर भी रोक लगा दी गई है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने सिविल सर्जन कार्यालय को आदेश जारी कर दिए है। फ्रंटलाइन वर्करों की सूची देने में आनाकानी करने पर विभाग ने सख्ती करते हुए फैसला लिया है। इसके अलावा 15 फरवरी से कोरोना टीकाकरण की दूसरी डोज भी शुरू की जा रही है।
पोर्टल न चलने के कारण स्वास्थ्य विभाग मैनुअल टीकाकरण कर रहा था। शाम को डाटा स्वास्थ्य विभाग सत्यापित कर रहा था जो फ्रंटलाइन वर्कर सूची में नाम दे चुका है सिर्फ उसे ही टीका लगाया जाएगा। बुधवार को जिले के 6 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण सेशन लगाए गए। 666 का लक्ष्य दिया गया लेकिन 156 ही फ्रंटलाइन वर्कर टीका लगवाने के लिए पहुंचे।
कोरोना वैक्सीन की जिन्हें पहली डोज लगी है उन्हें दूसरी डोज लगवानी जरूरी है। ये डोज 28 दिन बाद दी जानी है। सोमवार से स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगनी शुरू हो जाएगी। 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण शुरू हुआ था।
विज्ञापन
इधर जिले में नया केस नहीं, तीन हुए ठीक
जिले में कोरोना संक्रमण का बुधवार को नया केस नहीं मिला है। आठ सैंपलों की रिपोर्ट आई है इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। जिले में तीन संक्रमित मरीज ठीक भी हुए है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में फिलहाल चार मरीज सक्रिय है। फतेहाबाद, टोहाना, रतिया और भूना में एक-एक केस सक्रिय है।
जिले में कोरोना टीकाकरण के नए पंजीकरण को बंद कर दिया है। जो पंजीकृत है सिर्फ उन्हें ही टीका लगाया जाएगा। 15 फरवरी से दूसरी डोज शुरू कर दी जाएगी। - डॉ.सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन।