फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Coordination is necessary to prevent malaria, dengue and chikungunya.

मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए तालमेल जरूरी : तोमर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 08:28 PM IST
विज्ञापन
Coordination is necessary to prevent malaria, dengue and chikungunya.
लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त अजय सिंह तोमर। सूचना विभाग
फतेहाबाद। लघु सचिवालय के सभागार में मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया के खात्मे एवं बचाव के बारे में स्वास्थ्य, यूएलबी, पंचायत, शिक्षा विभाग सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त अजय सिंह तोमर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांवों तथा शहरों में फॉगिंग करवाएं। इसके अलावा स्कूलों में भी फॉगिंग करवाना सुनिश्चित करें। जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मच्छर जनित बीमारियों की जानकारी व बचाव के लिए डेंगू हेल्पलाइन नंबर 01667-226024 जारी किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया के खात्मे को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूर्णरूप से गंभीर एवं प्रयासरत है। सरकार द्वारा भी अथक प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारी भी तालमेल के साथ एक टीम वर्क की भावना से कार्य करते हुए जिला में मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए कार्य करें। मच्छर जनित बीमारियों से अतिरिक्त सावधानी बरतने व स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते हुए उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने नागरिकों से कहा कि वे स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। एक जगह पर पानी इकट्ठा न होने दें। इस बारे में विद्यार्थियों व आमजन मानस को भी जागरूक करें।
विज्ञापन


इस मौके पर नगराधीश सुरेश कुमार, डीडीपीओ बलजीत चहल, डीईओ दयानंद सिहाग, ईओ ऋषिकेश चौधरी, डॉ. विष्णु मित्तल, डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित सैनी, एसएमओ डॉ. सुजाता बंसल, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. पारूल, डॉ. अरूण, डॉ. चिराग, डॉ. हर्ष, डॉ. जितेंद्र, डॉ. निरपाल, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में की जा रही लारवा की जांच
बैठक में सीएमओ डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि जिले में घरों की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा की जा रही है। जिन घरों में मच्छर का लारवा मिल रहा है, उन सभी घरों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चेतावनी संबंधित नोटिस दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed