फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Contract for door to door garbage collection ends, four months' extension allowed

Fatehabad News: डोर टू डोर कचरा उठान का ठेका खत्म और चार माह बढ़ाने की मांगी अनुमति

Wed, 01 Jan 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 01 Jan 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Contract for door to door garbage collection ends, four months' extension allowed
फतेहाबाद के ताऊ देवीलाल मार्केट में निरीक्षण करते हुए ईओ सुरेंद्र कुमार व अन्य अ​धिकारी।स्रोत:
फतेहाबाद। शहर में डोर टू डोर कचरा उठान का ठेका मंगलवार को खत्म हो गया। नगर परिषद प्रशासन ने एक जनवरी से ठेका की अवधि बढ़ाने के लिए चार माह की अनुमति मांगी है। हालांकि अभी तक अनुमति नहीं मिली है। नगर परिषद पहले भी दो बार ठेका बढ़ावा चुका है।
विज्ञापन


इधर, अधिकारियों का दावा है कि एजेंसी से ही कचरे का उठान करवाया जाएगा और इस जल्द ही इसकी अनुमति मिल जाएगी। अगर फिर भी दिक्कत आती है तो अपने स्तर पर कचरे का उठान करेंगे। नगर परिषद ने वर्ष 2023 में एजेंसी को 1860 रुपये प्रति टन के हिसाब से ठेका दिया था। इस साल मई माह में ठेका खत्म हो गया लेकिन आचार संहिता लगने के कारण इसे दो माह के लिए बढ़वाया गया।
विज्ञापन


इसके बाद नई गाइडलाइन नगर निकाय ने जारी कर दी। जिसमें तीन साल का टेंडर लगाने के निर्देश दिए गए, लेकिन प्रस्ताव तैयार न होने के कारण इसे दिसंबर तक बढ़वा दिया गया। प्रस्ताव की मंजूरी न मिलने के कारण टेंडर नहीं लग पाया, इसके चलते नगर परिषद ने एजेंसी का ठेका बढ़वाने को लेकर निदेशालय से अनुमति मांगी है। वहीं एजेंसी के सुपरवाइजर जतिन का कहना है कि अगर अधिकारी कहेंगे तो उठान पहले की तरह किया जाएगा। बता दें कि शहर में रोजाना 30 से 35 टन कचरे का उठान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ईओ ने लगाई कर्मचारियों का फटकार

नगर परिषद ईओ सुरेंद्र कुमार ने कार्यकारी सीएसआई कुमार सौरभ, एसआई राहुल को साथ लेकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। टीम ने शहर के बीघड़ रोड, मिनी बाईपास, ताऊ देवीलाल मार्केट, अशोक नगर में निरीक्षण किया। ईओ को अशोक नगर के कई खाली पड़े प्लॉट में गंदगी के ढेर मिले। इसके चलते संबंधित दरोगा व कर्मचारियों को फटकार लगाई और कहा कि इनकी जल्द सफाई करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed