फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Congress candidate from Tohana, Paramveer Singh has assets worth around Rs 14 crore, both husband and wife have revolvers.

Fatehabad News: टोहाना से कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह के पास करीब 14 करोड़ की संपत्ति, पति-पत्नी दोनों के पास रिवाल्वर

Fri, 13 Sep 2024 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 13 Sep 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Congress candidate from Tohana, Paramveer Singh has assets worth around Rs 14 crore, both husband and wife have revolvers.
फतेहाबाद। जिले में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन सबसे अधिक भीड़ रही। प्रत्याशियों में कोई करोड़पति तो कोई लखपति हैं। कुछ प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जो बेहद साधारण परिवार से हैं। चुनाव आयोग को दिए गए शपथ पत्र के अनुसार टोहाना से कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह और उनकी पत्नी करोड़पति हैं। दोनों ही हथियार रखने के भी शौकीन हैं। परमवीर सिंह के पास एक रिवाल्वर व एक पिस्टल है जबकि उनकी पत्नी मनदीप कौर के पास भी रिवाल्वर है। उनका और उनकी पत्नी का खेतीबाड़ी के अलावा घोड़ों की खरीद-बिक्री का कारोबार है। उनके पास 12 करोड़ 96 लाख रुपये की अचल संपत्ति हैं जबकि उनकी पत्नी के पास 4 करोड़ 50 लाख रुपये की अचल संपत्ति हैं। वहीं, परमवीर सिंह के पास 1 करोड़ 2 लाख रुपये और उनकी पत्नी के पास 1 करोड़ 39 लाख की चल संपत्ति हैं।
विज्ञापन


रतिया से जजपा उम्मीदवार रमेश ओड के खाते में सिर्फ एक हजार रुपये
वहीं, रतिया से जजपा उम्मीदवार रमेश कुमार ओड के खाते में सिर्फ एक हजार रुपये हैं। हालांकि, खुद और पत्नी के पास 20-20 हजार रुपये कैश है। रमेश और उनकी पत्नी के पास 20-20 ग्राम सोने के जेवर हैं। रमेश की चल संपत्ति 3,38,600 रुपये है जबकि पत्नी की संपत्ति 1,57,600 रुपये हैं। इसके अतिरिक्त आम आदमी पार्टी के रतिया से प्रत्याशी मुख्तयार सिंह बाजीगर की कुल चल संपत्ति नौ लाख पांच हजार रुपये है जबकि अचल संपत्ति साढ़े चार लाख रुपये है।
विज्ञापन


रतिया से कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह के खिलाफ एक केस दर्ज
वहीं, कांग्रेस के प्रत्याशी जरनैल सिंह के पास चल संपत्ति 26 लाख 37 हजार 800 रुपये है। उनकी पत्नी की चल संपत्ति 10 लाख 67 हजार रुपये है। जरनैल सिंह के नाम कोई भी अचल संपत्ति नहीं है। हालांकि, उनकी पत्नी के नाम 16 लाख 30 हजार रुपये की अचल संपत्ति है। जरनैल सिंह पर स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के हिसार स्थित थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज है। जो फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 करोड़ रुपये देनदारी है एनआरआई तेजपाल पर
रतिया से ही निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर किस्मत आजमा रहे एनआरआई तेजपाल सिंह के पास 15 लाख रुपये व पत्नी कुलदीप कौर के पास 6 लाख 32 हजार रुपये की चल संपत्ति है। इसके अलावा तेजपाल के पास 2 करोड़ 22 लाख और उनकी पत्नी कुलदीप कौर के पास 1 करोड़ 75 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं, पति-पत्नी दोनों पर एक-एक करोड़ रुपये की देनदारी है। दोनों ने घर के लिए लोन लिया हुआ है।


करोड़पति हैं टोहाना से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी
टोहाना से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुखविंदर सिंह करोड़पति हैं। उनके पास 1 करोड़ 87 लाख रुपये जबकि उनकी पत्नी मनप्रीत कौर के पास 21 लाख 13 हजार रुपये की चल संपत्ति हैं। इसके अतिरिक्त सुखविंदर सिंह के पास 5 करोड़ 80 लाख रुपये की अचल संपत्ति हैं, जिसमें 14 एकड़ जमीन और टोहाना का घर है। वहीं, उन पर 49 लाख रुपये की देनदारी भी हैं, जिसमें होम लोन व केसीसी लोन शामिल हैं। वहीं, फतेहाबाद से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कमल बिसला के पास सिर्फ 2,25, 200 रुपये की चल संपत्ति ही हैं। उनके पास अचल संपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed