फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Confectioner dies due to car collision, accident happened while crossing the road on Sirsa Road

Fatehabad News: कार की टक्कर से हलवाई की मौत, सिरसा रोड पर सड़क सार करते समय हुआ हादसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Confectioner dies due to car collision, accident happened while crossing the road on Sirsa Road
फतेहाबाद। शहर के सिरसा रोड पर पाइप फैक्टरी के पास कार चालक ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई। युवक रतिया चुंगी पर मिठाई की दुकान चला रहा था। मामले में शहर पुलिस ने मृतक बीकानेर हाल रतिया चुंगी निवासी राकेश देहडू के रिश्तेदार संदीप पूनिया निवासी रतिया चुंगी के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में संदीप पूनिया ने बताया कि उसकी रतिया चुंगी पर मिठाई की दुकान है। उसके साथ मामा का लड़का राकेश साथ काम करता था। सोमवार दोपहर को किसी काम से सिरसा रोड पर गए थे। जब पाइप फैक्टरी के पास पहुंचे तो वह किसी से बात करने लग गया और मामा का लड़का राकेश दूसरी तरफ चला गया। जब वह वापस आ रहा था तो सिरसा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल लाए, यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed