{"_id":"6697fe70402db49ddb0f58bc","slug":"computerized-accounting-course-will-start-in-rseti-from-july-22-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-119553-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आरसेटी में 22 जुलाई से शुरू होगा कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग का कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आरसेटी में 22 जुलाई से शुरू होगा कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग का कोर्स
विज्ञापन
फतेहाबाद। भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के तत्वावधान में पंचायत भवन में संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए 22 जुलाई से 30 दिवसीय कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग का कोर्स शुरू किया जाएगा। कोर्स करने के इच्छुक युवक-युवतियां 20 जुलाई तक अपने दस्तावेज जमा करवा सकते हैं।
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक उम्मेद सिंह ने बताया कि 30 दिवसीय कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग कोर्स में दाखिले के लिए इच्छुक 18 से 45 वर्ष आयु के ग्रामीण युवक व युवतियों को आधार कार्ड, चार पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आदि दस्तावेज 20 जुलाई तक संस्थान में जमा करवाने होंगे। कोर्स के दौरान कंप्यूटर बेसिक, एक्सेल, वर्ड, टैली सॉफ्टवेयर, जीएसटी, टीडीएस, फाइनेंस, आयकर और सभी प्रकार की टैक्स से संबंधित टैक्स रिटर्न (आईटीआर, जीएसटी) इत्यादि का संपूर्ण ज्ञान दिया जाएगा। कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग का कोर्स कुशल ट्रेनर द्वारा थ्योरी, प्रेक्टिकल माध्यम से बेहतरीन तरीके से करवाया जाएगा। ग्रामीण आंचल से संबंधित 18 से 45 वर्ष के युवक-युवतियां, जो खुद का रोजगार करना चाहते हैं या अकाउंटेंट बनकर अकाउंट्स में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, वे सभी इच्छुक उम्मीदवार पंचायत भवन में द्वितीय तल पर स्थित आरसेटी कार्यालय में दाखिले संबंधी संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01667-230104, 297309, मोबाइल नंबर 9610720004, 8641882222, 8708892107 पर भी संपर्क किया जा सकता है। कोर्स के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को संस्थान की ओर से दोपहर का खाना तथा सुबह और शाम की चाय दी जाती है।