फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Computer operator went on strike in Fatehabad of Haryana

Haryana: कंप्यूटर प्रोफेशनल रहे हड़ताल पर, फतेहाबाद जिले में कामकाज रहा ठप

Mon, 15 Jul 2024 12:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 15 Jul 2024 12:21 PM IST
सार

सबसे अधिक परेशानी रजिस्ट्री करवाने, आरसी व डीएल बनवाने वाले लोगों को हुई है।

विज्ञापन
Computer operator went on strike in Fatehabad of Haryana
हड़ताल के कारण खाली पड़ा कार्यालय। - फोटो : संवाद

विस्तार

कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ की राज्यव्यापी हड़ताल के आह्वान के चलते फतेहाबाद के लघु सचिवालय में भी हड़ताल का असर देखने को मिला। कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ से जुड़े कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर रहे। इस कारण कामकाज ठप रहा।

विज्ञापन

ई-दिशा केंद्र बिल्कुल खाली रहा है। इसके अलावा रतिया व टोहाना के ई-दिशा केंद्रों में भी काम ठप रहे। लोग काम करवाने के लिए आए, लेकिन किसी भी कर्मचारी के न मिलने के कारण उनको बैरंग लौटना पड़ा।

विज्ञापन

कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के राज्य उपप्रधान सुखविंद्र सिंह व जिला अध्यक्ष देवीलाल ने बताया कि कंप्यूटर प्रोफेशन संघ लगातार लंबे समय से अपनी मांगों के लिए संघर्षरत हैं। 11 सितंबर 2019 को भारतीय मजदूर संघ के साथ तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल की अध्यक्षता में सेवा नियम की सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद अब 4 साल से इस पर कोई काम नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनकी मांग है कि डीआईटीएस का केंद्रीयकरण कर बजट का प्रावधान किया जाए। सभी कार्यरत कर्मचारियों के पद सृजित किए जाएं। एचकेआरएनएल में भेजे गए सभी कर्मचारियों को वापस डीआईटीएस में समायोजित किया जाए। 58 साल तक सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए, डीआईटीएस में कार्यरत कर्मचारियों को कैटेगिरी, पद व योग्यता के अनुसार समान काम समान वेतन का लाभ दिया जाए, पदोन्नति का लाभ दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed