फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Complete the pending work on the ground floor and submit a report. A further inspection will be conducted in 15 days.

Fatehabad News: ग्राउंड फ्लोर पर अटका काम पूरा कर रिपोर्ट दें, 15 दिन बाद फिर होगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Complete the pending work on the ground floor and submit a report. A further inspection will be conducted in 15 days.
नागरिक अस्पताल में सीएम कार्यालय के अ​धिकारी निरीक्षण करते हुए। संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में छह करोड़ की राशि से चल रहा सुंदरीकरण कार्य विवादों के घेरे में है। लोक निर्माण विभाग ने फंड ने मिलने पर काम को 90 फीसदी तक धीमा कर दिया है। काम पर अब सीएम कार्यालय ने निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वीरवार को सीएम कार्यालय के सीनियर कंसलटेंट धीरज कुमार टीम के साथ निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। धीरज कुमार को फतेहाबाद और सिरसा में नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सीएम कार्यालय से आई टीम ने अस्पताल प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान नोडल अधिकारी अव्यवस्था को लेकर नाराज दिखे। नोडल अधिकारी ने कहा कि पहले चरण में रिसेप्शन और गेट का निर्माण होना था। ऐसे में पूरे परिसर में क्यों काम शुरू किया गया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ग्राउंड फ्लोर पर अटका काम पूरा करके रिपोर्ट दें। 15 दिन बाद दोबारा से निरीक्षण होगा।
विज्ञापन


-

अधिकारी बोले-नहीं आया फंड

सीएम कार्यालय से आए अधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के साथ बैठक की। बताया जा रहा है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने फंड न आने का मुद्दा रखा। अधिकारियों ने कहा कि फंड न आने से परेशानी आ रही है। अस्पताल का 6 करोड़ से काम होना है। इसको लेकर अस्टीमेट पहले भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

दो दिन में शिफ्ट हो सकता है आपातकालीन विभाग

अस्पताल का आपातकालीन विभाग दो दिन में परिसर के अंदर शिफ्ट हो सकता है। फिलहाल आपातकाल विभाग ब्लड बैंक के डोनर कक्ष में चल रहा है। यहां पर दो ही बेड रखे गए है। डोनर कक्ष में ही टीबी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी चल रही है। हालात ये है कि नशा मुक्ति केंद्र में हड्डी रोग और चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी चल रही है।


-

15 लाख की मशीन को नहीं मिला बिजली कनेक्शन

नागरिक अस्पताल में एक्सरे मशीन को इंस्टॉल किया जा चुका है। लेकिन शुरू नहीं हो पाई है। मरीजों को परेशानी हो रही है। 15 लाख रुपये से आई मशीन को बिजली कनेक्शन नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार कनेक्शन नहीं कर रहे है। इस वजह से रोजाना 100 से 120 मरीज परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed