फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Collector rate increased from 9 to 133% in the district

Fatehabad News: जिले में 9 से लेकर 133% तक कलेक्टर रेट बढ़े

Mon, 04 Aug 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 04 Aug 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Collector rate increased from 9 to 133% in the district
फतेहाबाद के ई-दिशा केंद्र में रजिस्ट्री करवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते लोग।
फतेहाबाद। जिले में लागू हुए नए कलेक्टर रेट ने रियल एस्टेट सेक्टर में हलचल मचा दी है। एक अगस्त से जिले में 9 प्रतिशत से लेकर 133 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन


कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी होने से बाद सोमवार को ई-दिशा केंद्र में रजिस्ट्री करवाने वालों की भीड़ देखने को मिली है। सोमवार को नए कलेक्टर रेट में 65 के करीब रजिस्ट्रियां हुई हैं। लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि सरकार ने कलेक्टर रेट तो बढ़ा दिए हैं, लेकिन सुविधाओं के नाम पर उन्हें ई-दिशा केंद्र में अब भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ई-दिशा केंद्र में आमजन के लिए गर्मी से बचाव को लेकर कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


---

शहर के इस इलाके में हुई बढ़ोतरी



फतेहाबाद शहर के लिए प्रस्तावित नए कलेक्टर रेट के मुताबिक व्यवसायिक के लिए एसबीआई रोड पर करीब 133 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई व रिहायशी में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी बतरा कॉलोनी में करीब 69 प्रतिशत कलेक्टर रेट की बढ़ोतरी हुई है। मॉडल टाउन के रिहायशी इलाके में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। शहर के गीता कॉलोनी, इंद्रपुरा मोहल्ला, गुरुनानक पुरा मोहल्ला व एंप्लाइज कॉलोनी में करीब 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी प्रस्तावित की है। वहीं शहर के वाल्मीकि चौक से सीनियर मॉडल स्कूल वाले रोड पर करीब 25 प्रतिशत के कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

लोगों की जुबानी- रेट तो बढ़ाए, पर सुविधाएं नहीं

सोमवार को ई-दिशा केंद्र में रजिस्ट्री करवाने के लिए पहुंचे शहर के एक प्रॉपर्टी डीलर अनिल कुमार, सुनील कुमार, विजय, सुशीला, नरेश आदि ने कहा कि सरकार ने रेट तो बढ़ा दिए, लेकिन ई-दिशा केंद्र में सुविधाएं न के बराबर है। यहां पर इतनी गर्मी है, प्रशासन को इंतजाम करने चाहिए। पहले यहां पर एसी लगे हुए थे पर वे खराब हो गए। उनको अब तक ठीक नहीं करवाया गया है। पता नहीं प्रशासन गर्मी खत्म होने के बाद उनको ठीक करवाएगा क्या।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed