फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CM's warning to officials, if complaint comes, they will have to answer

Fatehabad News: सीएम की अधिकारियों को चेतावनी शिकायत आई तो देना होगा जवाब

Fri, 28 Feb 2025 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 28 Feb 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
CM's warning to officials, if complaint comes, they will have to answer
जाखल अनाजमंडी में जनसभा को संबो​धित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीसंवाद
फतेहाबाद/जाखल। नगर निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जाखल पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मित्तल के लिए वोटों की अपील की। सीएम ने कहा कि वो सबकी बात सुनते हैं। अगर उनके पास किसी की शिकायत आ गई और कहा कि न्याय नहीं मिला तो अधिकारी तैयार रहे, जवाब देना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों के चेतावनी देते हुए कहा कि हर किसी का काम होना चाहिए। जो काम लाडवा में होंगे वहीं जाखल में भी होंगे। रैली में रतिया से नगरपालिका की चेयरपर्सन प्रीति खन्ना भाजपा में शामिल हो गई हैं। वह पहले कांग्रेस में थी। सीएम हेलिकॉप्टर से दोपहर पौने एक बजे जाखल पहुंचे। यहां से सीधे रैली स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


सीएम ने जाखलवासियों से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मित्तल के पक्ष में वोटों की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी तो लोगों को ही फायदा होगा। सीएम ने कहा कि एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात हुई थी। उनको बताया गया कि हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव हो रहे हैं, जिसके परिणाम 12 मार्च को आएंगे, लेकिन जिस तरह से चुनाव चल रहा है उससे लग रहा है कि कांग्रेस का सुपड़ा पास हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा फ्री में मिल रही है। कांग्रेस के लोग झूठ बोलते है कि युवाओं को नौकरी देंगे। लेकिन भाजपा सरकार बनी है तब से युवाओं को रोजगार मिला है। मैंने सीएम पद ग्रहण करने से पहले युवाओं को नौकरी लगाया। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं को 2100 रुपए देने का वादा किया था। इस पर काम चल रहा है और इस योजना के लिए अलग से बजट अलॉट किया जाएगा। बजट सत्र में इस योजना के लिए अलग से बजट लेकर आएंगे। उसके बाद प्रदेश में महिलाओं को 2100 रुपए मिलने की ऐतिहासिक शुरुआत हो जाएगी। रैली में राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, रतिया से अनुसूचित जाति के चेयरमैन रविंद्र बलियाला, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, भाजपा के जिला प्रधान बलदेव ग्रोहा, पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, पूर्व विधायक दुड़ाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed