फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CM Flying raids on complaint of selling expired seeds and fertilizers, shop sealed

Fatehabad News: एक्सपायर बीज व खाद बेचने की शिकायत पर सीएम फ्लांइग का छापा, दुकान को किया सील

Tue, 26 Nov 2024 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 26 Nov 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
CM Flying raids on complaint of selling expired seeds and fertilizers, shop sealed
फतेहाबाद की ​​शिवालय मार्केट में पेस्टीसाइड की दुकान पर जांच करती सीएम फ्लांइग की टीम।
फतेहाबाद। शहर के पुराना बस स्टैंड के पास शिवालय मार्केट में स्थित खाद-बीज की एक दुकान पर मंगलवार को सीएम फ्लाइंग व कृषि विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा। सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि यहां एक्सपायरी डेट के खाद व बीज बेचे रहे हैं। इस दौरान कुछ एक्सपायरी डेट का सामान टीम को मिला है। पूरी जांच के लिए दुकान को बंद करवा कर सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

शिवालय मार्केट स्थित ए टू जेड एग्रो स्टोर पर काफी समय से पुराने खाद-बीज व अन्य सामान बेचने की सूचना थी। इसकी शिकायत मिलने के बाद सीएम फ्लाइंग की टीम एसआई साधु राम के नेतृत्व में कृषि विभाग के एसडीओ भीम सिंह कुलड़िया को साथ लेकर संयुक्त रूप से छापा मारा। इस दौरान दुकान में पड़े खाद और बीज व दवाइयां के बिलों की जांच की गई और उनकी एक्सपायरी डेट जांच की गई।
विज्ञापन

कुछ खाद और बीज पैकिंग एक्सपायरी डेट के बरामद हुए हैं। वहीं, कुछ सामानों पर एक्सपायरी डेट सहित अन्य जानकारी नहीं थी। इसके चलते जांच के लिए दुकान को सील कर दिया है। दोनों विभागों की टीम फिलहाल जांच में जुटी हुई है। टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सारी जानकारी दी जाएगी। वहीं, बताया जा रहा है कि पूरी दुकान में रखे सामान की जांच करने में दो दिनों का समय लगेगा। वीरवार के बाद जांच पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिला लाइसेंस
सीएम फ्लांइग के द्वारा जब दुकान की जांच की गई तो उसके पास दुकान में बीज रखने व बेचने का लाइसेंस मिला। टीम ने जब उससे खाद व पेस्टीसाइड के बेचने का लाइसेंस मांगा तो वह मौके पर खाद व पेस्टीसाइड रखने व बेचने का लाइसेंस नहीं दिखा सका। टीम के द्वारा इसको लेकर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed