Haryana: शहरी बिजली निगम कार्यालयों पर सीएम फ्लांइग की रेड, अधिकारियों से किए सवाल-जवाब; रिकॉर्ड खंगाला
सीएम फ्लाइंग की टीम सुबह 10 बजे बिजली निगम के कार्यालय में पहुंची। सीएम टीम के पहुंचने की सूचना से पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया। कर्मचारी अपनी सीटों पर काम करते नजर आए। इस दौरान टीम एसडीओ मानिक के कार्यालय में बैठकर जांच की गई।
विस्तार
फतेहाबाद शहरी उपमंडल दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम के द्वारा छापेमारी। टीम ने बिजली निगम के कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर, बिजली बिल, बिजली के निगम के चल रहे कामों को आदि का रिकॉर्ड की जांच कर रही है। इस दौरान शहरी उपमंडल दक्षिण हरियाणा के बिजली वितरण के एसडीओ मानिक से सवाल जवाब किये गए और लिखित में जवाब मांगा गया है।
सीएम फ्लाइंग की टीम सुबह 10 बजे बिजली निगम के कार्यालय में पहुंची। सीएम टीम के पहुंचने की सूचना से पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया। कर्मचारी अपनी सीटों पर काम करते नजर आए। इस दौरान टीम एसडीओ मानिक के कार्यालय में बैठकर जांच की गई। टीम के द्वारा बिजली निगम के द्वारा करवाए जा रहे कार्यों को लेकर भी रिकॉर्ड जांच किए गए। वहीं, शिकायत केंद्र में मिल रही शिकायतों को लेकर पुछताछ जारी है। टीम के द्वारा बिजली निगम के कार्यालय में तैनात सभी जेई को माैके पर बुलाने का कहा गया। जिसके बाद मौके पर बैठे जेई मौके पर पहुंचे टीम के द्वारा उनसे भी पुछताछ कर रही है।
सीएम फ्लाइंग ने बिजली निगम के शहरी उपमंडल अधिकारी के कार्यालय पर की छापेमारी
नारनौल में बिजली निगम के शहरी उपमंडल अधिकारी के कार्यालय पर शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान टीम ने रिकॉर्ड खंगाला और जिसमें कुछ अनियमितता मिली है। जिसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों के पास भेजी जाएगी। छापेमारी के दौरान सभी कर्मचारी व अधिकारी हाजिर पाए गए। सीएम फ्लाइंग की इस कार्रवाई के बाद बिजली निगम के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सीएम फ्लाइंग की टीम अब आगामी कार्रवाई में जुटी है। जानकारी के अनुसार सीएम फ्लाइंग करीब 11 बजे नारनौल के सिंघाना रोड स्थित शहरी उपमंडल अधिकारी के कार्यालय पर पहुंची थी। जिसके बाद दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान टीम ने मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं से भी जानकारी जुटाई।
झज्जर में सीएम फ्लाइंग की बिजली निगम एसडीओ कार्यालय पर छापामारी
झज्जर में गुप्तचर इकाई झज्जर व मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक के उप निरीक्षक रामनिवास की संयुक्त टीम ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उप मंडल अभियंता शहर झज्जर के कार्यालय पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान उप मंडल अभियंता सौरभ सिंह हाजिर मिले। उनकी मौजूदगी में कार्यालय का रिकार्ड चैक किया गया। उप मंडल शहर झज्जर के क्षेत्र में 20 किलोवाट के जनवरी 2024 के बाद तीन कनेक्शन जारी किए जाने पाए गए।
विभाग के रिकार्ड अनुसार इस मंडल में 1708 उपभोक्ता डिफाल्टर है। इनमें से 514 उपभोक्ताओं द्वारा देय राशि जमा करवानी पाई गई। हाल में 1194 उपभोक्ता डिफाल्टर है, जिनकी बिल की राशि 5 हजार रुपये से अधिक है। बिजली विभाग द्वारा डिफाल्टर उपभोक्तओं के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे है।
अब तक 77 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। टीम ने खराब बिजली के मीटर की रीडिंग बारे पता किया तो बताया गया कि यह औसत के आधार पर ली जाती है। जिस माह में मीटर खराब है, पिछले वर्ष के उसी माह के बिजली बिल के आधार पर बिल बनाया जाता है। डिवीजन में कुल 36 उपभोक्ता ऐसे पाए गए, जिनकी मीटर खराब की शिकायत लंबित पाई गई। इनमें औद्योगिक के 12 व घरेलू 24 मीटर है।