फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cloudy weather brings down temperatures, beneficial for crops

Fatehabad News: बादलवाही से तापमान में आई गिरावट, फसलों के लिए फायदेमंद

Sat, 14 Mar 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 14 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Cloudy weather brings down temperatures, beneficial for crops
फतेहाबाद क्षेत्र में छाई बादलवाही। संवाद
फतेहाबाद। जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम के मिजाज में आए बदलाव ने गर्मी से राहत दी है। शनिवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, जिसके चलते धूप का प्रभाव कम रहा। इससे तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


कृषि विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा का कहना है कि तापमान में आई यह गिरावट इस समय खेतों में खड़ी फसलों, सरसों और गेहूं के लिए फायदेमंद है। दाना पकने की प्रक्रिया के दौरान यदि तापमान स्थिर रहता है या उसमें गिरावट आती है, तो पैदावार की गुणवत्ता बेहतर होती है। अचानक बढ़ती गर्मी से फसलों के सूखने का डर बना हुआ था, लेकिन अब इससे किसानों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन


:: राज्य में मौसम आमतौर पर 18 मार्च तक परिवर्तनशील रहने के आसार है। इस दौरान पहला पश्चिमी विक्षोभ 15 व 16 को राज्य में आंशिक बादल तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने तथा कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी होने की उम्मीद है। वहीं इसके बाद 17 व 18 को मौसम खुश्क रहने की संभावना है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 18 की रात्रि को आने की संभावना है। इसके आंशिक प्रभाव से 19 से राज्य के मौसम में फिर से बदलाव होने के संभावना है। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. मदन खिचड़ विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed