{"_id":"6984dacc233ae0ad270eee2a","slug":"clinic-sealed-all-three-accused-sent-to-custody-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-148156-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: क्लीनिक सील, तीनों आरोपी हिरासत में भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: क्लीनिक सील, तीनों आरोपी हिरासत में भेजे
Thu, 05 Feb 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
रतिया में क्लिनिक को सील करते हुए अधिकारी। संवाद
रतिया। एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आजाद मार्केट स्थित अमर क्लीनिक पर नशीली दवाइयों का जखीरा पकड़े जाने के बाद मंगलवार देर रात को सील करने की कार्रवाई की गई। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों डॉ. विनोद शर्मा, नरेश कुमार व अमरजीत सिंह को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज यादवेंद्र सिंह की टीम ने मंगलवार को आजाद मार्केट स्थित अमर क्लीनिक पर छापा मारा था। इस दौरान वहां से नशे की दवाइयां मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुला लिया गया था। जांच के दौरान वहां से 3021 नशे की गोलियां और इंजेक्शन बरामद हुए थे। इस पर पुलिस ने डॉक्टर विनोद शर्मा, नरेश कुमार व अमरजीत सिंह को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।