{"_id":"5e079f2a8ebc3e87fa54e7ae","slug":"clerk-put-obscene-photo-in-whatsapp-group-of-beo-fatehabad-fatehabad-fatehabad-news-rtk5345909197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीईओ फतेहाबाद के वाट्सअप ग्रुप में क्लर्क ने डाला अश्लील फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीईओ फतेहाबाद के वाट्सअप ग्रुप में क्लर्क ने डाला अश्लील फोटो
विज्ञापन
फतेहाबाद। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय फतेहाबाद की ओर से विभाग से जुड़ी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ है। इस ग्रुप में अश्लील फोटो डालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि यह फोटो शुक्रवार रात विभाग में तैनात एक क्लर्क ने डाला है। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा ने संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग को क्लर्क के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा है। शिक्षा विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील फोटो डालने का यह दूसरा मामला है। करीब दो साल पहले तत्कालीन बीईओ ग्रुप में अश्लील फोटो डालने के मामले में फंस चुके हैं और उस समय बीईओ पर आईटी एक्ट के तहत मामला भी दर्ज हुआ था।
मामले के मुताबिक खंड कार्यालय ने सूचनाओं के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा है। इसमें खंड के शिक्षक, शिक्षिकाएं, अधिकारी और क्लर्क मौजूद हैं। अश्लील फोटो के बारे में पता चलते ही आनन-फानन में अधिकारियों ने क्लर्क को ग्रुप से निकाल दिया, लेकिन फोटो नहीं हटाई गई। इसके चलते ग्रुप में मौजूद शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों ने कार्रवाई की मांग उठाई। शनिवार को बीईओ ने डीइओ कार्यालय को कार्रवाई के लिए लिख दिया।
---------
सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, इसमें एक क्लर्क ने अश्लीी फोटो डाल दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद क्लर्क को ग्रुप से निकाल दिया गया और कार्रवाई के लिए डीईओ को लिखा गया है।
विज्ञापन
सुरेश शर्मा, बीईओ, फतेहाबाद।
------
व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील फोटो डालने का मामला आया है, इस संबंध में संबंधित क्लर्क को सोमवार को नोटिस जारी किया जाएगा, नोटिस का जवाब आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद