फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cleanliness system will improve, city council started tender to collect garbage from houses

Fatehabad News: सुधरेगी सफाई व्यवस्था, नगर परिषद न घरों से कचरा उठाने का टेंडर किया शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness system will improve, city council started tender to collect garbage from houses
डोर टू डोर कचरा प्रबंधन गाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना करते नगर परिषद चेयरमैन नरेश बसंल एवं पार्षदग
टोहाना। शहरवासियों की डोर टू डोर कचरा उठाने की लंबित मांग अब पूरी हो गई है। डोर-टू-डोर कचरा उठाने का काम हरियाणा दिवस पर शुरू हो गया। नगर परिषद के चेयरमैन नरेश बंसल ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। घरों से कचरा उठाने के काम में आई तकनीकी खामियों को दूर करवाने में विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने अहम भूमिका निभाई। वहीं, यह टेंडर सिरे चढ़ने के साथ ही अब शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने नगर परिषद टोहाना क्षेत्र में सफाई के लिए लोगों की मांग अनुसार डोर-टू-डोर उठान करने के निर्देश दिए थे। इस कार्य में अनेक तकनीकी खामियां थी, जिसे सिलसिलेवार दूर कर प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाया गया है। नगर परिषद टोहाना पहले अस्थायी रूप से बने डंपिंग स्थानों पर कचरा इकट्ठा कर रही थी, जिससे शहर की सुंदरता पर असर पड़ने के साथ साथ लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब टेंडर में स्वीकृत एजेंसी द्वारा घर घर से कूड़ा उठाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन




एजेंसी को करीब दो करोड़ रुपये में मिला कचरा कलेक्शन का काम
डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए नगर परिषद ने टेंडर लगाया था, जिसे सिरसा की एक कंपनी ने 2 करोड़ से अधिक राशि में लिया है। वर्क अलाॅट होने के बाद कंपनी ने शहर के सभी वार्डों में डोर टू डोर जाकर टिपरों व रेहड़ियों से कचरा कलेक्शन शुरू कर दिया है। शहर में बने लगभग 50 अस्थायी डंपिंग प्वाइंटों से भी कचरा उठाने का काम किया जाएगा। इस योजना में सेग्रीगेशन भी किया जाएगा, जिसके तहत गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कूड़ा उठाने के लिए लगाए 15 वाहन

चेयरमैन नरेश बंसल ने बताया कि घर घर कूड़ा उठाने के लिए 15 वाहन लगाए गए है। वहीं बाजार व गलियों से रेहड़ी के माध्यम से कचरा एकत्रित किया जाएगा। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप सोलंकी ने बताया कि एजेंसी को काम अलाट कर दिया गया है और पहली नवंबर से एजेंसी ने काम शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के पास 132 सफाई कर्मचारी काम कर रहे है। इस अवसर पर वाइस चेयरपर्सन प्रतिनिधि बलदेव सैनी, पार्षद निखिल, जगमेल कटारिया, प्रतिनिधि रमेश मेहता, शंकर मित्त्ल, रिंकू गर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed