फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cleanliness is not just a habit but a responsibility: Cabinet Minister Bedi

स्वच्छता आदत नहीं बल्कि जिम्मेदारी : बेदी

Sun, 13 Apr 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 13 Apr 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness is not just a habit but a responsibility: Cabinet Minister Bedi
लाल बत्ती चौक पर स्थित पार्क में स्वच्छता अभियान के बाद बाबा साहब की प्रतिमा पर माला डालते मंत् - फोटो : कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य।
फतेहाबाद। रविवार को लाल बत्ती चौक स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अभियान का शुभारंभ किया। इससे पहले मंत्री ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाएं और समाज को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में योगदान दें। कैबिनेट मंत्री ने नागरिकों से स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है, जिसे हर नागरिक को निभाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने जो संविधान निर्माण किया उसकी बदौलत हम विकास की राह पर चल रहे हैं। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि बाबा साहेब के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए यह आयोजन किया। इस अभियान का उद्देश्य उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना था। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में एकता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हिसार में महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश वासियों को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे और विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित करेंगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं व लोगों को हिसार में होने वाली रैली में पहुंचने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक दुड़ाराम, जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, जिला उपाध्यक्ष जगदीश राय शर्मा, जिला महामंत्री अशोक जाखड़, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, विजय जागड़ा, विक्की मराठी, कंवल चौधरी, मनजीत गोस्वामी, जगदीश नायक, सुल्तान नायक, रमेश, परमजीत बेनीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed