फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cleanliness initiative in Bhuna city, garbage will be collected from every house

Fatehabad News: भूना शहर में स्वच्छता की पहल, घर-घर से उठेगा कूड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness initiative in Bhuna city, garbage will be collected from every house
भूना। नगर पालिका चेयरपर्सन अर्पणा पसरीजा ने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की 13 नई गाड़ियों को हरी झं
भूना। हरियाणा दिवस के अवसर पर नगर पालिका ने स्वच्छता की दिशा में बड़ा कदम उठाया। नगर पालिका चेयरपर्सन अर्पणा पसरीजा ने शुक्रवार को डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की 13 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


इस मौके पर नगर पालिका के सचिव दीपक कुमार ने बताया कि यह कचरा संग्रहण योजना पांच साल तक चलेगी। इसके तहत हर घर के आगे कचरा गाड़ी पहुंचेगी और भूना को कैटल फ्री की तरह अब कचरा फ्री शहर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सचिव ने बताया कि नगर के हर घर के आगे अब आरडीएफ चिप लगाई जाएगी। कचरा गाड़ी उस चिप को स्कैन करेगी, तभी संबंधित कंपनी को भुगतान किया जाएगा। गाड़ी के साथ मौजूद हेल्पर प्रत्येक घर से कचरे का डिब्बा लेकर सूखा और गीला कचरा अलग-अलग डिब्बों में डालेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था से न केवल सफाई व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी, बल्कि शहर की सड़कों पर गंदगी फैलने की समस्या भी खत्म होगी। नगर पालिका प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति कचरा सड़कों पर न फेंके, बल्कि कचरा गाड़ी आने पर ही उसमें डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही नागरिक ई-समाधान यूएलबी हरियाणा मोबाइल फोन एप डाउनलोड कर कचरा गाड़ी की लाइव लोकेशन भी देख सकेंगे। चेयरपर्सन अर्पणा पसरीजा ने कहा कि नगर पालिका का लक्ष्य भूना को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ भूना, स्वस्थ भूना के लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।


एप के माध्यम से गाड़ी का जीपीएस ट्रैक, ड्राइवर का नाम और मोबाइल नंबर की जानकारी भी उपलब्ध होगी। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी, पार्षद रोहतास गोयल, पार्षद प्रतिनिधि बजरंग शर्मा, राजकुमार फौजी, संजीव छोकर, पार्षद पूनम सिंगला, अमन बाबा, प्रकाश कुमार और रोहतास जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed