फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cleaning tender of Rs 11.50 crore for 7 years in Bhuna, people are raising questions

Fatehabad News: भूना में 7 साल के लिए 11.50 करोड़ का सफाई टेंडर, लोग उठा रहे सवाल

Tue, 06 May 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 06 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Cleaning tender of Rs 11.50 crore for 7 years in Bhuna, people are raising questions
फतेहाबाद में हिसार-सिरसा रोड पर सोमवार को साढ़े 11 बजे लगे कचरे के ढेरसंवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भूना। नगर पालिका भूना ने सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए सात साल का टेंडर निकाला है। इसकी अनुमानित लागत 11.50 करोड़ रुपये है। यह टेंडर 3 जून तक भरा जा सकता है। शहर की आबादी करीब 48000 है।
नगरपालिका सचिव दीपक कुमार, चेयरपर्सन अर्पणा पंकज पसरीजा और वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी ने बताया कि यह फैसला सफाई व्यवस्था में निरंतरता और पारदर्शिता लाने के लिए लिया गया है। बार-बार टेंडर प्रक्रिया दोहराने से जो दिक्कतें आती थीं, उनसे राहत मिलेगी। हर साल करीब 1.64 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

दूसरी तरफ भूना जैसे छोटे कस्बे में इतनी बड़ी राशि खर्च करने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। शहरवासी हरपाल सिंह, रमन सिंह और दिनेश कुमार का कहना है कि यह रकम बड़े शहरों के लिए तो ठीक हो सकती है, लेकिन भूना के लिए यह ज्यादा है। नगर पालिका में पहले से 70 से ज्यादा सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं। इन्हें नियमित वेतन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब एजेंसी को मात्र डोर टू डोर कलेक्शन करने का जिम्मा देने से सवाल उठ रहे हैं। इससे दोहरी लागत का बोझ नगर पालिका पर पड़ेगा। कई जागरूक नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने टेंडर की पारदर्शिता और जरूरत पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अगर इतनी बड़ी राशि खर्च हो रही है तो उसकी निगरानी के लिए मजबूत व्यवस्था होनी चाहिए। सिर्फ टेंडर देकर जिम्मेदारी पूरी नहीं होती, क्रियान्वयन पर भी नजर जरूरी है।
कचरा संग्रहण और निपटान प्लानिंग के अनुसार हो सकेगा : सचिव दीपक



- नगरपालिका सचिव दीपक कुमार का कहना है कि टेंडर से सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलेगी। कचरा संग्रहण और निपटान प्लानिंग के अनुसार हो सकेगा। चेयरपर्सन अर्पणा पसरीजा और वाइस चेयरमैन नरेंद्र सिंह ने कहा कि लंबे समय के टेंडर से बार-बार की प्रक्रिया और रुकावटें खत्म होंगी।


-

फतेहाबाद में बाहरी कॉलोनियों में नहीं हो रहा कचरा उठान

नगर परिषद ने डोर टू डोर कचरा उठान के लिए निजी एजेंसी को ठेका दे रखा था। यह 30 अप्रैल को खत्म हो चुका है। इसके बाद से शहर में कचरा उठान पूरी तरह से नहीं हो रहा है। तीन दिन से शहर की बाहरी कॉलोनियों में कचरा उठान नहीं हो रहा है। यहां तक कचरा संग्रह स्थल से दोपहर 12 बजे तक कचरा नहीं उठ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि नगर परिषद अनुबंध पर एक माह के लिए सात टाटा एस, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर ले रहा है। बुधवार से व्यवस्था सुधरने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed