फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cleaners came out on the streets with brooms upside down

Fatehabad News: उल्टी झाड़ू लेकर सड़कों पर उतरे सफाईकर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Cleaners came out on the streets with brooms upside down
शहर में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते नगर परिषद कर्मचारी।
फतेहाबाद। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों को पक्का नहीं करने के विरोध में नगर परिषद कर्मचारियों ने मंगलवार को शहर में उल्टी झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांगों को तुरंत लागू करने की मांग की।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने संघ की मांगों को नहीं माना तो कर्मचारी प्रदेशभर में आंदोलन को तेज करने पर मजबूर होंगे। इससे पूर्व नगर परिषद कार्यालय में कर्मचारी संघ इकाई फतेहाबाद की बैठक प्रधान नरेश राणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन सचिव ओमप्रकाश लोट ने किया।
विज्ञापन




कर्मचारी नेता ओमप्रकाश लोट ने बताया कि सात अगस्त को प्रदेश सरकार के साथ नगरपालिका कर्मचारी संघ की बातचीत हुई थी। इस बातचीत में सरकार के अधिकारियों ने संघ ने अनेक मांगों को माना था, लेकिन इन्हें अभी तक लागू नहीं किया गया है। इससे प्रदेशभर के नगरपरिषद-नगरपालिका कर्मचारियों में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने भी जींद के एकलव्य स्टेडियम में महर्षि वाल्मिकी जयंती अवसर पर भी सभी सफाई कर्मचारियों का मानदेय 26000 से 27000 बढ़ाने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक किसी कर्मचारी की एक रुपये तक की बढ़ोतरी नहीं हुई है। बार-बार झूठी घोषणाएं करके कर्मचारियों का मजाक बनाया जा रहा है। अब कर्मचारी इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। वादे लागू नहीं किए तो सभी सफाई कर्मचारी 9 व 10 जनवरी को 12-12 घंटे की क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे। इस मौके पर जिला सचिव विजय ढाका, वीरू रत्ति, राजाराम, संजू रति, प्रताप सिंह सहित कई कर्मचारियों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed