{"_id":"6abd4fa7448739cc450023af","slug":"class-7-student-takes-his-own-life-by-hanging-himself-at-home-in-lajpat-nagar-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-162122-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: लाजपत नगर में सातवीं कक्षा के छात्र ने घर में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: लाजपत नगर में सातवीं कक्षा के छात्र ने घर में फंदा लगाकर दी जान
Wed, 30 Sep 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के लाजपत नगर में बुधवार शाम 14 वर्षीय गौरव उर्फ गैरी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। गौरव निजी स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था। घटना के समय घर में कोई नहीं था। शाम को उसकी मां ड्यूटी से घर पहुंची तो कमरे में बेटे को फंदे से लटका देखकर खबरा गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार गौरव अपनी मां पूजा के साथ लाजपत नगर में पिछले कई वर्षों से किराये के मकान में रह रहा था। उसके पिता की करीब सात वर्ष पहले मौत हो चुकी है। गौरव की मां लोक निर्माण विभाग में काम करती है। बुधवार को वह ड्यूटी पर गई थी और गौरव घर पर अकेला था। शाम को जब वह लौटी तो कमरे में बेटे का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए।
आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला
घटना की सूचना मिलने पर बस स्टैंड चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में गौरव के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार का कहना है कि घटना की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है। बयान दर्ज होने के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा।