फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Clash over garbage, battle on the streets

Fatehabad News: कचरे पर टकराव, सड़क पर संग्राम

Tue, 25 Aug 2026 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 25 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Clash over garbage, battle on the streets
फतेहाबाद में पुलिस सुरक्षा के साथ पहुंची कचरा उठान गाड़ियां स्त्रोत प्रशासन
फतेहाबाद। शहर में कचरे के ढेर उठाने का अभियान सोमवार आधी रात को दूसरे दिन भी जारी रहा। पुलिस पहरे में रतिया रोड से अभियान शुरू हुआ। कचरा उठान के दौरान वाल्मीकि चौक और मॉडल टाउन में विवाद के बाद तनाव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

कुछ कर्मचारी बुलडोजर पर चढ़ गए। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के टायरों की हवा निकाल दी और जेसीबी पर पत्थर फेंके। पथराव में बुलडोजर के शीशे टूट गए। तनाव बढ़ने पर कचरा उठाने वाली टीम वाहन लेकर हिसार रोड स्थित शिवालय मार्केट के सामने पहुंच गई।
विज्ञापन

आधी रात को रतिया रोड स्थित भाटिया कॉलोनी के सामने से कचरा उठाने के साथ अभियान शुरू हुआ। शुरुआत शांतिपूर्ण रही। इसके बाद वाल्मीकि चौक और मॉडल टाउन में सीनियर मॉडल स्कूल के सामने कचरा उठाने पहुंची टीम का सफाई कर्मचारियों ने विरोध किया। कर्मचारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोहाना में भी रात को कचरा उठाया गया। वहां भी विरोध के चलते तनाव की स्थिति बनी। कुछ महिलाएं बुलडोजर पर चढ़ गईं तो कुछ नीचे लेट गईं। फतेहाबाद में ड्यूटी मजिस्ट्रेट सतपाल रोज के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। थाना प्रभारी सुरेंद्र सहित करीब 150 पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने रतिया रोड, भट्टू रोड, नहर कॉलोनी और पुराना बस स्टैंड के डंपिंग प्वाइंट से कचरा उठवाया।
-
पुलिस सुरक्षा में वार्डों में पहुंची कचरा उठान गाड़ियां
प्रशासन ने पिछले करीब 19 दिन से बंद डोर टू डोर कचरा उठान गाड़ियों को निकालने का प्रयास किया। पुलिस लाइन से डोर टू डोर कचरा उठान गाड़ियों को निकाला गया। शहर के कई वार्डों में पुलिस गाड़ियों के साथ कचरा उठान गाड़ियां पहुंची। सूचना मिलने पर नगर परिषद के कर्मचारी वार्डों में पहुंच गए। पुराना बस स्टैंड पर भी नगर परिषद कर्मचारियों ने गाड़ियों को रोक लिया और चेतावनी दी कि वे कचरे को अधिकारियों और नेताओं के घरों के आगे फेंकेंगे। शहर के जगजीवनपुरा मोहल्ला में गई गाड़ियों को कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय में ले आए और हवा निकाल दी गई।
----------
आधे दिन बंद रखा कार्यालय, सचिव से हुई बहस
प्रशासन की कार्रवाई से गुस्साए नगर परिषद कर्मचारियों ने कार्यालय को ताला जड़ दिया। ईओ कार्यालय के एंट्री गेट पर महिलाएं बैठ गई। इस दौरान सचिव गोबिंद पहुंचे तो कर्मचारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। दोपहर तक नगर परिषद कार्यालय में कामकाज ठप रहा।

------
डीएसपी रोड पर बंद की गईं दुकानें
शहर के डीएसपी रोड स्थित खेमा खाती चौक के पास के दुकानदारों ने मंगलवार को अपनी दुकानें पूरी तरह बंद रखकर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। दुकानदारों का आरोप है कि प्रशासन महज खानापूर्ति के लिए आउटर इलाकों से तो कचरा उठा रहा है लेकिन शहर के अंदरूनी व्यापारिक इलाकों की सुध नहीं ली जा रही। गंदगी और बदबू के कारण उनका व्यापार पूरी तरह ठप हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed