फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   civic issuse,farmer,problam,miner break

बनमंदोरी डिस्ट्रीब्यूटरी में दरार से 200 एकड़ फसल जलमग्न

Sun, 07 Feb 2021 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
civic issuse,farmer,problam,miner break
गांव बनमंदोरी के पास रविवार को फिर बनमंदोरी डिस्ट्रीब्यूटरी में दरार आ गई। दरार आने से नहर टूट गई और करीब 200 एकड़ में खड़ी गेहूं व सरसों की फसल जलमग्न हो गई। जिससे किसानों में रोष फैल गया है। यह नहर शुक्रवार को टूटी थी जिसकी दरार को पाटने का काम सिंचाई विभाग द्वारा शनिवार को शुरू किया गया। नहर की मरम्मत करने के बाद रविवार 10 बजे सुबह पानी छोड़ दिया गया। करीब 12 बजे दोबारा उसी स्थान से नहर की पटरी में दोबारा दरार आ गई, जिसके पानी के बहाव से किसानों की सैकड़ों एकड़ भूमि पर जल भराव होने से उनकी सरसों व गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

नहर के समीप बनमंदोरी निवासी विक्रम की जमीन है। उसकी 2 एकड़ जमीन में गेहूं की फसल में गाद भरने से वह पूरी तरह से नष्ट हो गई। बन मंदोरी डिस्ट्रीब्यूटर नहर में जहां दरार आई है, वहां पर बुर्जी संख्या 13400 है। इसके पास करीब 150 फीट की दरार आने से आसपास की करीब 200 एकड़ भूमि में जल का भराव हो गया। नहर से निकले पानी से बनमंदोरी निवासी मेहर चंद का सबमर्सिबल ट्यूबवेल पंप , झाबरमल का ट्यूबवेल, विक्रम का ट्यूबवेल खराब हो गए। इसके अलावा किसान सहदेव, रामसिंह, लीलू राम, दशरथ सहित करीब 30 से 40 किसानों की सरसों व गेहूं की फसल व पशु चारे का भूसा खराब हुआ है। किसानों ने बताया कि इस नहर में दो हफ्ते की बंदी के बाद शुक्रवार को ही पानी आया था।
विज्ञापन

बाकी क्षेत्रों में सिंचाई प्रभावित
अब शुक्रवार से रविवार तक इस दरार आने से हजारों एकड़ भूमि की सिंचाई प्रभावित हो कर रह गई है। बनमंदोरी के जिस रकबे में जल भराव हुआ है, वह क्षेत्र सेमग्रस्त भी है। अब किसानों को यहां दोहरी समस्या से जूझना पड़ेगा। जिससे उनकी फसलें इस पानी की चपेट में आने से खराब हुई है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता धीरज बंसल ने बताया कि नहर में दोबारा दरार आई है। इसे जल्द ठीक करने का प्रयास विभाग द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed