फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CIA team arrested a smuggler with 36.96 kg poppy husk

Fatehabad News: सीआईए टीम ने 36.96 किलो डोडा पोस्त समेत तस्कर को किया काबू

Tue, 16 Sep 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 16 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
CIA team arrested a smuggler with 36.96 kg poppy husk
फतेहाबाद। सीआईए रतिया की टीम ने एक नशा तस्कर को 36.96 किलो डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त सफेद रंग की कार भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

सीआईए रतिया प्रभारी इंस्पेक्टर रिछपाल सिंह ने बताया कि टीम गांव खाराखेड़ी क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी एक गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर आल्टो कार में गांव खाराखेड़ी के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी और सुखविंद्र सिंह उर्फ सुखा निवासी गुरुनानकपुरा मोहल्ला, फतेहाबाद को मौके से काबू कर लिया।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान आरोपी की कार से डोडा पोस्त बरामद हुआ। बरामद नशीला पदार्थ और वाहन को जब्त कर थाना सदर फतेहाबाद में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ राजस्थान के चित्तौड़गढ़, सीकर और हरियाणा के फतेहाबाद में सात मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed