फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Children returning from school in the afternoon are becoming distressed.

Fatehabad News: दोपहर में स्कूल से लौट रहे नौनिहाल हो रहे बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Children returning from school in the afternoon are becoming distressed.
फतेहाबाद। जिले में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट होने के बावजूद गर्मी ने शनिवार को लोगों को बेहाल किए रखा। दोपहर के समय तो धूप झुलसाने लगी है। इसकी वजह से सबसे ज्यादा बुरा हाल स्कूल से दाेपहर के समय लौटने वाले नौनिहालों का हो रहा है। मां अपने पल्लू से बच्चों को धूप से बचाती नजर आती हैं तो पिता छतरी का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार का अधिकतक तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि शनिवार का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान तीन डिग्री कम होने के बावजूद भी सूर्य की तपिश झुलसाती रही। बता दें कि भीषण धूप में दोपहर के समय तापमान अधिक होता है। अधिकांश स्कूलों की छुट्टी दोपहर में डेढ़ से दो बजे के बीच होती है। इस समय सूरज आग उगल रहा होता है। झुलसाने वाली धूप में स्कूल से घर लौटते समय बच्चे पसीने से तरबतर और तेज धूप की मार से सुस्त हो जाते हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी बढ़ने के कारण पेयजल के लिए बने सार्वजनिक प्याऊ, वाटर कूलरों पर पानी की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन


कोट
रविवार से लेकर 1 मई तक मौसम खुश्क तथा गर्म रहने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से कहीं बादलवाही तथा गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed