{"_id":"66c0e7b54b4c78f69c053184","slug":"cheating-of-rs-15-lakh-in-the-name-of-sending-to-germany-case-registered-against-three-people-including-father-and-son-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-121053-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जर्मनी भेजने के नाम पर 15 लाख की ठगी, पिता पुत्र सहित तीन लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जर्मनी भेजने के नाम पर 15 लाख की ठगी, पिता पुत्र सहित तीन लोगों पर केस दर्ज
Sat, 17 Aug 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 17 Aug 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
टोहाना। गांव कालवन के रहने वाले किताब सिंह ने कैथल के गांव भाणा निवासी पिता-पुत्र सहित तीन लोगों पर विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में किताब सिंह ने बताया कि उसकी बहन धमी कैथल के भाणा गांव में विवाहित है। वह अपनी बहन से मिलने के लिए गया हुआ था। उसने बताया कि उसका बेटा कमल बारहवीं पास है तथा उसकी बहन के पड़ोस में रहने वाला रजत व उसका पिता सुरेंद्र उससे मिले। इस दौरान दोनों ने कहा कि किसी को विदेश जाना हो तो बता देना, वे बीस लाख रुपये में विदेश भेजने काम करते हैं।
उसने कहा कि दोनों की बातों में आकर अपने बेटे कमल को जर्मनी भेजने की बात 15 लाख रुपये में हो गई तो उसने दोनों को 15 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि उसके बेटे को फर्जी कागजात दे दिए गए, जिसके बाद उन्हें इस धोखाधड़ी का पता चला। उसने कहा कि दोनों पिता पुत्र ने अपने पार्टनर के साथ मिलकर उसके साथ ठगी की है। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।