फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CBSE examination held at 14 centers in the district, students from Sirsa also came

Fatehabad News: जिले के 14 केंद्रों पर हुई सीबीएसई की परीक्षा, सिरसा से भी आए विद्यार्थी

Mon, 19 Feb 2024 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 19 Feb 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
CBSE examination held at 14 centers in the district, students from Sirsa also came
फतेहाबाद। सीबीएसई की कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। जिले में परीक्षा के लिए 14 केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने हिंदी विषय और कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने संस्कृत विषय की परीक्षा दी।
विज्ञापन

परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले विद्यार्थी खुश दिखे। उन्होंने कहा कि पेपर सामान्य था लेकिन सिरसा क्षेत्र के गांवों से आए विद्यार्थियों ने कहा कि उन्हें दूर का केंद्र दिया गया है। इस कारण उन्हें करीब 42 किलोमीटर दूर से आकर परीक्षा देनी पड़ी। हालांकि सीबीएसई की ओर से जिले में खंड स्तर पर 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिला मुख्यालय में ही छह केंद्र बनाए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक कक्षा दसवीं के 3,863 और बारहवीं के 3,661 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए ये स्कूल बनाए गए हैं केंद्र
- एसबीपी डीएवी स्कूल फतेहाबाद
- क्रिसेंट स्कूल फतेहाबाद
- डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल फतेहाबाद
- स्प्रिंग बेल्स स्कूल फतेहाबाद
- स्कॉलर कॉवेंट स्कूल फतेहाबाद
- पायनियर कॉन्वेंट स्कूल
- मदर टेरेसा स्कूल भट्टूकलां
- अकाल अकादमी रतिया
- डीएवी स्कूल रतिया
- मदर इंडिया स्कूल रतिया
- डीएवी स्कूल टोहाना
- ग्रीन वैली स्कूल टोहाना
- गिल्ली मुंडी स्कूल कुलां
- विश्वास नव शारदा स्कूल भूना
-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। मैं परीक्षा देने के लिए सिरसा जिले के गांव रूपाणा बिश्नोइयां से आया हूं। -
अनमोल, छात्र कक्षा 12वीं।
----------------
गांव चाहरवाला जिला सिरसा का निवासी हूं। परीक्षा केंद्र दूर होने के कारण सुबह घर से जल्दी निकलना पड़ा, लेकिन बाद में कोई परेशानी नहीं हुई। - कौशल, छात्र, कक्षा 12वीं।

----------------
हिंदी विषय की परीक्षा में सामान्य प्रश्न पूछे गए थे। यह परीक्षा देकर काफी अच्छा लगा। परीक्षा केंद्र नजदीक होता तो ज्यादा अच्छा रहता। - ध्रुव, छात्र, कक्षा 12वीं।
----------
कक्षा नौंवी और ग्यारहवीं की परीक्षाएं शुरू :
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में कक्षा नौंवी और बारहवीं की परीक्षाएं भी शुरू हो गईं हैं। सोमवार को कक्षा 11वीं की भौतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed