{"_id":"6acfdd6ac4599362d002b828","slug":"cash-prizes-worth-lakhs-for-innovation-joda-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-162937-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाचार पर मिलेंगे लाखों के पुरस्कार : जोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाचार पर मिलेंगे लाखों के पुरस्कार : जोड़ा
विज्ञापन
फोटो नंबर 1
भाजपा जिलाध्यक्ष ने सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए नागरिकों को नवाचार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज शुरू किया गया है। इसके तहत देश की समस्याओं के अभिनव और व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करने वालों को लाखों रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने बुधवार को जिला कार्यालय उदय कमल में पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी दी।
जोड़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू हुआ डिजिटल अभियान नागरिकों को समस्याओं के समाधान के लिए नवाचार प्रस्तुत करने का अवसर देता है। सेवा संकल्प अभियान 17 अक्तूबर तक चलेगा, जबकि इनोवेशन चैलेंज जारी रहेगा। प्रत्येक जिले के सर्वश्रेष्ठ इनोवेटर (नवाचारकर्ता) को एक लाख रुपये और राज्य स्तर के शीर्ष तीन प्रतिभागियों को पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि सिंचाई में पानी की बचत, सौर ऊर्जा से चलने वाले ट्यूबवेलों की कार्यक्षमता बढ़ाने, सड़क व औद्योगिक दुर्घटनाएं रोकने और दिव्यांगजनों के लिए उपयोगी उपकरण बनाने जैसे विषयों पर समाधान आमंत्रित हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर सफाई आयोग के सदस्य चंद्रप्रकाश बोस्ती, जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी, जिला उपाध्यक्ष जगदीश राय शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी जगदीप मोंगा, मन की बात प्रमुख विक्रम शर्मा, राहुल सेठी, सोनू व पूनम सिंगला भी उपस्थित रहे।
13 शिविरों में 478 यूनिट रक्त एकत्रित
जोड़ा ने बताया कि जिले में 13 रक्तदान शिविरों में 478 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। वहीं, 44 स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित हुए और 867 स्कूलों में हुई प्रतियोगिताओं में 45,837 विद्यार्थियों ने भाग लिया।