फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cash and jewelery stolen from electrician's house, case registered

Fatehabad News: बिजलीकर्मी के घर से नकदी और जेवर चोरी, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen from electrician's house, case registered
टोहाना। शहर के रतिया रोड बुढलाडा कॉलोनी से अज्ञात चोर सोने के जेवर व नकदी चुराकर ले गया। जिसके बाद शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस को दी शिकायत में अनिल कुमार ने बताया कि वह बिजली निगम में कार्य करता है तथा दोपहर करीब 12 बजे अपनी ड्यूटी पर हिसार गया था। उसने बताया कि मकान में उसकी पत्नी व बच्चे मौजूद थे लेकिन 16 मार्च को सुबह करीब चार बजे अज्ञात चोर घर में घुस गया तथा उसकी पत्नी की आधे तोले की सोने की बालियां व नकदी चुराकर ले गया। उसकी पत्नी ने चोर को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भाग गया तो इस दौरान चोर का मोबाइल उसके घर में गिर गया। संवाद
विज्ञापन

धार्मिक स्थल से गल्ला चोरी, केस दर्ज

टोहाना। शहर के किला मोहल्ला में धार्मिक स्थल दादा खेड़ा से आरोपी नकदी से भरा गल्ला चुराकर ले गया। जिसके बारे शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने आरोपी सिकंदर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में दर्शन ने कहा कि वह पंचायती धर्म स्थान दादा खेडा में पूजा पाठ करता है तथा 14 मार्च की रात को धर्म स्थान का गल्ला चोरी हो गया था। उसने बताया कि गल्ले में करीबन दस हजार की नकदी थी जिसे आरोपी चुराकर ले गया है जिसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed