फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cash and gold jewelery stolen from house in Bhadolawali

भड़ोलावाली में घर से नकदी और सोने के जेवर चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Cash and gold jewelery stolen from house in Bhadolawali
फतेहाबाद। गांव भड़ोलावाली में बंद पड़े घर में घुसकर चोर नकदी और सोने के जेवर चुराकर ले गए। परिवार के लोग फतेहाबाद आए हुए थे। मामले को लेकर गांव भड़ोलावाली निवासी तरूण ने सदर थाना में शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में तरूण ने बताया कि उसके पिता सिरसा में सरकारी विभाग में नौकरी करते हैं और मां आशा वर्कर है। मां के साथ वह फतेहाबाद में मकान किराए पर लेकर रह रहा है। 11 अप्रैल को मकान को ताला लगाकर वह मां के साथ फतेहाबाद आ गए। 12 अप्रैल की शाम को पड़ोसियों का फोन आया कि गेट को ताला नहीं है। जब पड़ोसियों ने मकान के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की तो संदूक में रखी 1 लाख 40 हजार रुपये की नकदी नहीं थी और डेढ़ तोला की सोना की चेन भी गायब मिली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed