फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case registered against 8 people including priest for arranging marriages of minors

Fatehabad News: नाबालिगों की शादी करवाने पर पुजारी समेत 8 लोगों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 8 people including priest for arranging marriages of minors
रतिया। शहर पुलिस ने नाबालिग लड़का-लड़की की शादी करने पर बाल विवाह निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल की शिकायत पर नाबालिग लड़का-लड़की के परिजनों, पुजारी समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक 10 अप्रैल को शहर की पुराना बाजार के एक मंदिर में वार्ड नंबर 2 में रहने वाली 16 वर्षीय एक लड़की का विवाह वार्ड नंबर 12 में रहने वाले 19 वर्ष एक लड़के के साथ किया गया था। नाबालिग के विवाह की शिकायत चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर रेखा अग्रवाल के पास पहुंची। जिसकी जांच करने के बाद रेखा अग्रवाल शहर पुलिस को शिकायत दी। शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर नाबालिग लड़की की माता दलजीत, तरसेम, प्रदीप, माणिक समेत 4 अन्य लोगो के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed